Aligarh
75 कोल विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल से खास मुलाक़त:
अलीगढ़। सर सैयद नगर में प्रोफेसर मुअज़्ज़म बेग के आवास पर किया गया कार्यक्रम, भारी तादाद में उपस्थित लोगों ने हार मालाएं पहनाकर पूर्व विधायक एवं हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल का स्वागत किया उसके बाद प्रोफेसर मुअज़्ज़म बेग ने कहा कि सरकार सपा की बनती है तो भी विवेक बंसल साहब अलीगढ़ से एमएलए होंगे और कांग्रेस के बगैर माइनस करे सपा की सरकार नहीं बनेगी अगर विवेक बंसल को आपने अलीगढ़ से एमएलए बना कर भेजा तो आप यकीन मानिए जैसे हालात हैं चाहे हरियाणा के मिनिस्टर हो या राजस्थान के मिनिस्टर हो या दिल्ली के, विवेक बंसल एक अच्छे इंसान हैं पढ़े लिखे इंसान हैं ऑनेस्ट इंसान हैं मैं उनके साथ 2 टर्म काम किया 80% विकास एमएलसी और एमएलए रहते हुए किया, 80% फंड उन्होंने सारा मुस्लिम लोकेलिटी में खर्च किया और वह ऐसे विधायक रहे जिन्होंने एक पैसा भी नहीं बचाया और जहां पैसा बचता था तो वहां सड़कों की लंबाई अधिक बढ़वा देते थे, उन्होंने कहा कि हमारे बहुत सारे विधायक रहे उन्हें में अंदर तक जानता हूं सबकी क्या वर्किंग रही, मैं सिर्फ यह कहूंगा कि इस वक्त जात पात को नहीं देखना है हमें यह देखना है कि विवेक बंसल साहब एक अच्छे ऑनेस्ट महंती और बढ़िया आदमी है और यही चीज सच है आप कितना भी कम्युनलाइज कर लो पर कितना वोट डाल लोगे इसलिए जरूरी यह है कि आप सोचने समझने और कैलकुलेशन कर ले और उसके बाद जो है विवेक बंसल साहब को भारी मतों से विजय बनाएं और बाकी पर छोड़ दें।
अमूटा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि एएमयू के माइनॉरिटी कैरेक्टर का मसला चल रहा था तभी पूर्व विधायक विवेक बंसल ने पूरी मदद करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर एएमयू की मदद की और हमारी लड़ाई का हिस्सा बने रहे।
सभा में प्रोफेसर फिरोज अहमद पूर्व सचिव अमूटा, प्रोफेसर नईम अहमद पूर्व अध्यक्षा अमूटा, प्रोफेसर बुखारी पूर्व चेयरमैन कंप्यूटर साइंस, प्रोफेसर शमीम अहमद पूर्व प्रिंसिपल पॉलिटेक्निक, प्रोफेसर अफजाल अहमद चेयरमैन जूलॉजी, प्रोफेसर सलीम पूर्व चेयरमैन थेलोजी, एडवोकेट उमरुद्दीन, नसीम अहमद, कांग्रेस नेता मोहम्मद जियाउद्दीन राही, शहबाज राही, अफजाल शेरवानी, डॉक्टर मुनव्वर अब्बास, डॉक्टर ताहिर, चौधरी मसूद, मसूद मेराज आदि लोग उपस्थित रहे।
02/07/2022 03:14 AM


















