Aligarh
सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के मामले में अलीगढ़ जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र निलंबित:
अलीगढ़/ लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना के मामले में अलीगढ़ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र को देर रात निलंबित कर दिया गया, मामला 2008 का बताया जा रहा है जिसमें नोएडा की जेल में बंद अरुण नाम के आरोपी की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी थी और निर्देश दिया था कि अगर वह हिरासत में है तो उसे रिहा ना किया जाए इसके बावजूद नोएडा के तत्कालीन जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने आरोपी अरुण को रिहा कर दिया था, इस मामले में मटरु उर्फ प्रेमचंद्र ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना का मामला बताते हुए कोर्ट से जेल अधीक्षक के खिलाफ कार्यवाही की अपील की थी, इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जेल विभाग को निर्देश दिया कि तत्कालीन जेल अधीक्षक नोएडा जिनकी वर्तमान तैनाती अलीगढ़ जेल अधीक्षक के रूप में है को तत्काल निलंबित करने के लिए कहा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने अलीगढ़ की जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
02/06/2022 05:57 AM