Aligarh
बीएलओ एवं मतदान कार्मिक 03 व 04 फरवरी को बैलेट पेपर से करें अपना मतदान:
अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी कार्मिक अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सभी बीएलओ एवं मतदान कार्मिकों को बैलेट पेपर से मतदान करने की सुविधा अनुमन्य की गयी है। उन्होंने बताया कि जो बीएलओ अपना मतदान करने से वंचित रह गये हैं वह 03 व 04 फरवरी को कृष्णा इन्टरनेशनल स्कूल एवं विवेकानन्द कॉलेज में अपना वोट डाल सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके मतदान कार्मिक भी प्रातः 09ः30 बजे से अपरान्ह 12ः30 बजे तक एवं अपरान्ह 1ः30 बजे से सायं 4ः30 बजे तक अपना मतदान कर सकते हैं।
02/02/2022 06:48 PM