Aligarh
अधिकारियों ने बीएलओ को दिए महत्वपूर्ण निर्देश:
इगलास। तहसील सभागर में बुधवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर बीएलओ की बैठक हुई। एसडीएम अनिल कुमार कटियार ने बीएलओ को विधानसभा चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए।तहसीलदार सौरभ यादव ने बताया कि बीएलओ को घर-घर जाकर मतदात पर्ची वितरित करने के लिए कहा गया है। बीएलओ पर्ची देने के साथ ही रजिस्टर पर संबंधित के हस्ताक्षर भी कराएंगे। चार से छह फरवरी को बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं से घर से वोट डलवाए जाएंगे। वहीं बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि 10 फरवरी को मतदान वाले दिन बूथ पर मौजूद रहेंगे और मतदाताओं को वोटर लिस्ट में उनका नाम व क्रमांक की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान सभी बीएलओ मौजूद रहे।
02/02/2022 06:32 PM