Aligarh
अलीगढ लॉक इण्डस्ट्री को इच्छी टैक्नोलॉजी देने का काम कर रहे है दिनेश कुंद्रा: टी0एस0 राजपूत: राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड NSIC के महाप्रबंधक टी एस राजपूत ने की प्रेस वार्ता।
अलीगढ़ | लॉक मास्टर सी0एन0सी0 प्रा0लि0 के डायरेक्टर दिनेश कुन्द्रा ने सोमवार को राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के महाप्रबंधक टी0एस0 राजपूत से मुलाकात की और अपनी कंपनी द्वारा बनायीं जा रही मशीनो के बारे में अवगत कराया. इससे पहले उन्होंने महाप्रबंधक टी0एस0 राजपूत को गुले देकर स्वागत किया. इसके बाद वह पत्रकारों से भी रूबरू हुए. गाजियाबाद से लॉक मास्टर सी0एन0सी0 प्रा0लि० नाम की कंपनी चलाने वाले दिनेश कुन्द्रा इंजीनियर है. वह कई सालों से ताला उद्यमियों की जरूरतों के हिसाब से लो कोस्ट मशीन बनाने का काम कर रहे है. उनके कुशल नेतृत्व में उनकी कंपनी अलीगढ लॉक इण्डस्ट्री को इच्छी टैक्नोलॉजी देने का काम कर रही है. उन्होने बताया की ३५ साल के अनुभव में कई देशों में उन्होंने अपनी कंपनी बनायीं, जिसका उद्देश्य ताला कारोवारियों को काम कीमत पर चाईना, ताईवान, और इटेलियन देशों की मशीनों के मुकावले भारतीय मशीने बनाकर दें सकें. जिससे देश भर के विभिन्न इलाको समेत अलीगढ़ के छोटा और मध्यम वर्ग का व्यापारी भी बडी-बड़ी कम्पनियों की तरह न्यू टैक्नोलौजी सी0एन0सी0 मशीन पर अपनी चाबी बना सकें। इससे देश/विदेश को अच्छी क्वालिटी के ताले सप्लाई किये जा सकें। जिससे छोटा व्यापारी भी आज के इस प्रतिस्पर्धा के दोैर में शामिल सकें। कंपनी के डायरेक्टर दिनेश कुन्द्रा ने बताया कि उनकी कम्पनी ऐसी इकलोती कम्पनी है जोकि देश को चाईना, ताईवान, और इटेलियन मशीनों के विकल्प दे रही है। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य अलीगढ की लॉक इण्डस्ट्री को सशक्त बनाना है जिससके कि हमारी अलीगढ लॉक इण्डस्ट्री देश और विदेश में अपनी ख्याती का परचम लहरा सकेगी।
01/31/2022 05:07 PM