Aligarh
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा पहुंची अलीगढ़: अलीगढ़ के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट देने की जनता से की अपील।
अलीगढ़। आज रविवार को हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा लेमन ट्री होटल पहुंची वहांं से उन्होंनेे अलीगढ़ के कांग्रेेस से सभी विधानसभा प्रत्याशियों को जनता द्वारा जीत दिलाने की अपील की, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार कुनीतियों से त्रस्त हो चुकी है । चाहे लखीमपुर खीरी में किसानों की नृशंस हत्या हो , हत्यारों को सरकार का समर्थन हो , वंचित परिवारों के साथ अत्याचार की वारदातें हो या दुष्कर्म की दुःखद खबरे , भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को सिर्फ और सिर्फ नाकामी ही दी है । इस सरकार ने रोजगार माग रहे युवाओं पर लाठियां बरसाकर अपना चरित्र उजागर किया है । आज उत्तर प्रदेश में बदलाव की बयार बह रही है और श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूत स्थिति में है । कुमारी ने कहा कि कोल विधानसभा सीट से प्रत्याशी विवेक जी हमेशा जनता के दुख सुख में शरीक होते हैं । वह कोल विधानसभा की जनता से अपील करती है कि बदलाव की इस लड़ाई को मजबूत करें । यह चुनाव कोल का भविष्य तय करने वाला चुनाव है । कोल के विकास के लिए जनता श्री विवेक बंसल जी को भारी मतों से जिताए । जिससे कोल विधानसभा विकास की नई ऊंचाइयों को हुए । कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भाजपा के गृह राज्य मंत्री के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर किसानों के प्रति भाजपा सरकार के मंसूबों को साफ दिखा दिया था । लखीमपुर खीरी में किसानों की नृशंस हत्या जैसी वारदातों ने यह भी साबित कर दिया कि भाजपा किस हद तक गिर सकती है । यह सरकार हमेशा से किसान और मजदूर विरोधी रही है । भाजपा ने काले कृषि कानून लाकर अपनी किसान और मजदूर विरोधी मंशा पहले ही दिखा दी थी , एक साल से अधिक किसान और मजदूरों ने सर्दी , धूप , बारिश सब कुछ सहते हुए सत्याग्रह किया और 700 से अधिक किसानों ने अपना बलिदान दिया और इस अहंकारी सरकार को पीछे हटने पर विवश किया । लेकिन यह सरकार अब अपने वादे से पीछे हट रही है । इसी को लेकर आज किसान पूरे देश में विश्वासघात दिवस मना रहे हैं ।
उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर कुमारी सैलजा ने कहा कि जब से भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में आई है तब से दुष्कर्म , हत्या और अन्य अपराधों के आए दिन देखने मिल रहे हैं । चाहे हागरस की घटना हो , आगरा में की मौत की घटना को या और भी ऐसे कई मामलों ने उत्तर प्रदेश की लचर व्यवस्था की सच्चाई जाहिर की है । इस सरकार में अनुसूचित जाति वर्ग पर मामले अरुण वाल्मीकि कानून लगातार अत्याचार हो रहे हैं । कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव और हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने लड़की हैं लड़ सकती है जैसी मुहिम चलाकर उत्तर प्रदेश की लड़कियों के स्वाभिमान को और भी अधिक बढ़ाया है । चुनाव हेतु 40 फीसद महिला प्रत्याशी घोषित करके कांग्रेस ने महिलाओं के प्रति अपनी प्रगतिशील सोच को आगे रखा है । इसके अलावा श्री राहुल गांधी जी के साथ मिलकर प्रियंका गांधी जी ने भर्ती विधान लाकर युवाओं के भविष्य के प्रति कांग्रेस का दृढ़ संकल्प सामने रखा है । कांग्रेस पार्टी ने भर्ती विधान लाकर 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है । राज्य सरकार के अंतर्गत होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा , प्रदेश के सभी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त बसें और मुफ्त रेल यात्रा प्रदान की जाएगी , जहाँ प्रवेश पत्र को मुफ्त पास माना जाएगा । ओबीसी , एससी , एसटी और ईडब्ल्यूएस के आरक्षण को सख्ती से लागू करने हेतु भर्ती प्रक्रिया के लिए एक सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक नामित किया जाएगा । छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए सभी राज्य विश्वविद्यालयों में एक एडवांस प्लेसमेंट सेल स्थापित की जाएगी । सफाई कर्मचारियों के परिवार के युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के विशेष अवसर प्रदान किए जाएंगे और उन्हें अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा । इस भर्ती विधान से रोजगार के लिए दर - दर भटक रहे युवाओं को रोजगार की दिशा में उम्मीद की एक किरण दिखाई दी है ।
कुमारी सैलजा ने कहा कि भारत युवाओं का देश है लेकिन यह सरकार युवा शक्ति का दमन करने पर तुली हुई है । देश में करोड़ों युवा बेरोजगार हैं , उन्हें नौकरी मिलने के विकल्प सीमित होते जा रहे हैं । इससे यह जाहिर है कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों ने भारत को दशकों पीछे धकेल दिया है । पूरे देश ने प्रयागराज में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को देखा । जबकि उन युवाओं का कसूर सिर्फ इतना था कि वे रोजगार का अपना हक मांग रहे थे । मगर इस सरकार ने युवाओं को सिर्फ लाठियां दी । भाजपा दो करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष रोजगार देने के वादे के साथ सत्ता में आई लेकिन उसका यह वादा जुमला साबित हुआ । कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारी का दंश देकर युवाओं के भविष्य को कुचलना चाहती है , लेकिन कांग्रेस पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी , श्री राहुल गांधी जी और श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में युवाओं का भविष्य उज्ज्वल करके सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश का भविष्य निखारने का दृष्टिकोण रखती है । कुमारी सैलजा ने कहा कि इस जुमलेबाजी सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है । आज श्री राहुल गांधी जी और श्रीमती प्रियंका गांधी जी हर मोर्चे पर सरकार की जनविरोधी नीतियों का मुकाबला कर रहे हैं । इस किसान विरोधी सरकार के अत्याचारों को खत्म करने का मोका अब आ चुका है । उत्तर प्रदेश का किसान , मजदूर , युवा और महिलाएं लोकतंत्र और वोट की ताकत से इस सरकार को जवाब देने के लिए तैयार हैं ।
01/31/2022 04:34 PM


















