Aligarh
बहुजन समाज पार्टी ने कोल विधानसभा क्षेत्र में एक और कार्यालय का उद्घाटन किया:
अलीगढ़। आज महानगर के शमशाद मार्केट स्थित बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद बिलाल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ महापौर मोहम्मद फुरकान द्वारा किया गया, इस अवसर पर सपा कांग्रेस छोड़ कर कई नेताओं ने बहुजन समाज पार्टी जॉइन की।
आज हुए इस कार्यक्रम में हजारों बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सहित बसपा नेता सूरज सिंह, अशोक सिंह, सुरेश चंद्रा, विजय सिंह विक्रम, जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह, जसवंत सिंह सांवरिया, के पी सिंह, कोल विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र कुमार, लाल सिंह रस्तोगी, किशोर कांत मौजूद रहे।
01/30/2022 07:03 PM