Aligarh
चार दुकानों की छत काटकर लाखों का सामान किया था चोरी, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल: गोंडा अलीगढ़
जिला अलीगढ़ के थाना गोंडा के कस्बा मुरवार में 14 जनवरी की रात 4 दुकानों की छत काटकर दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया था। जिसमें लाखों रुपए का सामान सहित नगदी चोरों द्वारा चोरी की गई थी। इस चोरी के मामले में थाना गोंडा पुलिस ने तीन चोरों को 3,750 रुपए और इलेक्ट्रॉनिक कांटे के साथ झल्हू मोड़ थाना गोंडा से गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना गोंडा पुलिस ने विवेक पुत्र सतवीर सिंह निवासी मुरवार थाना गोंडा ,सत्येंद्र सिंह पुत्र बनी सिंह निवासी मुरवार थाना गोंडा ,गगन पुत्र धर्मेंद्र निवासी मुरवार थाना गोंडा को 3750 रुपए इलेक्ट्रॉनिक कांटा के साथ झलू मोड़ गोंडा से गिरफ्तार किया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष गोंडा द्वारा बताया गया 14 जनवरी की रात इन चोरो ने चार दुकानों को छत काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था या गोण्डा पुलिस टीम गठित की गई थी और चोरों की तलाश में थी कि इन तीन चोरों को झल्हू मोड़ से गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से 3,750 रुपए और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद किया और तीनों चोरों को माननीय न्यायालय पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट:विनोद कुमार
01/21/2022 01:53 PM