Aligarh
जद्दोजहद के बाद भाजपा की शहर सीट फिर संजीव राजा के पास: भाजपा ने विधायक संजीव राजा की पत्नी को दिया शहर विधानसभा से टिकट ।
अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अलीगढ़ शहर सीट (Aligarh Assembly seat) से विधायक संजीव राजा (MLA Sanjeev Raja) की पत्नी मुक्ता राजा (Mukta Raja) को प्रत्याशी बनाया है. विधायक संजीव राजा को मारपीट के एक मामले में लोअर कोर्ट से सजा हो चुकी है. उन्होंने उसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील कर रखी है. अदालत में मामला लंबित होने के कारण बीजेपी आलाकमान ने उनका टिकट काटकर उनकी पत्नी को उम्मीदवारी दे दी है. मुक्ता राजा अभी सियासी गतिविधियों से दूरी बना रखी थी.
2017 के चुनाव में 24 साल बाद संजीव राजा ने बीजेपी का परचम फहराया था. भाजपा ने अलीगढ़ की सातों सीटें जीती थी. सबसे कम अंतर से जीत अलीगढ़ शहर विधानसभा से ही मिली थी. संजीव राजा कुल 15 हजार वोटों से सपा के जफर आलम को शिकस्त देने में कामयाब हुए थे. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP Candidates List) ने पहले चरण के 57 और दूसरे चरण के 38 प्रत्याशियों की सूची 15 जनवरी को जारी की थी ।
01/19/2022 06:32 PM