Aligarh
रात के अंधेरे में चोरों ने बनाया 7 दुकानों को अपना शिकार: गोंडा अलीगढ़
जिला अलीगढ के ब्लाक गोंडा थाना क्षेत्र के मुरवार कस्बा मैं बीती रात चोरों ने आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों को ऊपर से काटकर उसमें रखे सामानों को चोरी कर ले गए।
बता दें संतोष गुप्ता ,अरुण गुप्ता, सतीश गुप्ता, कैलाश सौनी, महावीर सौनी,की मुरबार चौराहे पर पर परचूनी व सोने चांदी की दुकानें हैं जिनमें से चोर दुकानों की ऊपरी छत काटकर सामान चुरा ले गए ।जिसकी सूचना सुबह जब मौके पर दुकान स्वामी पहुंचे तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा देखा तो होश उड़ गए।।।
आनन-फानन में इसकी सूचना डायल 112 के साथ-साथ गोण्डा थाना पर दी गई। जिससे मौके पर थाने की टीम भी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और मौके का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार चोरों की संख्या एक से अधिक होने की संभावना है।
तभी आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों को एक साथ निशाना बनाया गया है। व्यापारियो में इसे लेकर रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि पिछली बार भी ऐसी ही घटना हुई थी। तब पुलिस प्रशासन के द्वारा मुख्य चौराहे पर कैमरा लगाने की भी बात कहीं गई थी और पुलिस की ड्यूटी भी लगाने के लिए कहा गया था। लेकिन हर वर्ष घटनाएं होती रहती है। पुलिस के द्वारा व्यापारियों को शांत कराया गया और आश्वासन दिया गया कि आज से गार्ड के साथ पुलिस की भी ड्यूटी रहेगी।
रिपोर्ट:विनोद कुमार
01/15/2022 01:51 PM