Aligarh
अलीगढ़ विधानसभा चुनाव की पूरी जानकारी देखें एक रिपोर्ट: नामांकन से लेकर परिणाम तक।
अलीगढ़। विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निर्वाचन विभाग की तरफ से कलक्ट्रेट में विधानसभावार न्यायालयों में नामांकन की व्यवस्था की गई है। 14 से 21 जनवरी तक दोपहर 11 से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। एक प्रत्याशी अधिकतम चार सेट दाखिल कर सकेगा। गुरुवार दोपहर बाद इन न्यायालयों में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सौ मीटर पहले ही प्रत्याशियों की गाड़ियों को रोक दिया जाएगा। इसके बाद पैदल ही नामांकन कक्ष तक आना होगा। प्रत्याशी के अलावा अन्य दो लोगों को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश मिलेगा।
अलीगढ़ में निडर होकर करें मतदाता
उपजिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम सिटी राकेश पटेल ने बताया कि जिले की सातों विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है। शुक्रवार से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सभी विधानसभाओं के लिए अलग-अलग आरओ-एआरओ बना दिए गए हैं। यह सभी प्रत्याशियों से जांच पड़ताल के बाद नामांकन पत्र भरवाएंगे। सभी नामांकनों को हर दिन का डाटा आनलाइन अपलोड भी करना होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। कलक्ट्रेट के सौ मीटर दायरे में पुलिस फोर्स लगाई गई है। गुरुवार को दोपहर बाद से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी। कोई भी प्रत्याशी अपने विधानसभा क्षेत्र के आरओ से नामांकन पत्र ले सकेगा।
नामांकन के प्रमुख बिदु - गुरुवार से नामांकन पत्रों की कलक्ट्रेट में शुरू हो जाएगी बिक्री
- कलक्ट्रेट से सौ मीटर दूर गाड़ी खड़ी करके नामांकन कक्ष तक पहुंचेंगे प्रत्याशी
- नामांकन कक्ष के बाहर पुलिस की निगरानी में ही मिलेगा अंदर प्रवेश
-चार मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है कलक्ट्रेट परिसर व बाहर शांति व्यवस्था के लिए
-एएमयू सर्किल की ठंडी सड़क व तस्वीर महल चौराहे के आसपास की गई है बैरिकेडिग
-गुरुवार दोपहर बाद पुलिस फोर्स व मजिस्ट्रेटों की होगी कलक्ट्रेट में माक ड्रिल
-आइडी कार्ड दिखाकर कोई भी व्यक्ति संबंधित आरओ से ले सकेगा नामांकन पत्र --
यह रहेगा जिले में चुनाव कार्यक्रम कार्यक्रम, तिथि
नामांकन की शुरुआत, 14 जनवरी
नामांकन की अंतिम तिथि, 21 जनवरी
नामांकन पत्रों की जांच, 24 जनवरी
नाम वापसी की अंतिम तिथि, 27 जनवरी मतदान, 10 फरवरी मतणगना, 10 मार्च --
कलक्ट्रेट में इस तरह होंगे नामांकन विधानसभा, स्थान खैर, एडीएम प्रशासन न्यायालय बरौली, एडीएम वित्त एवं राजस्व न्यायालय
अतरौली, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय न्यायालय
छर्रा, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम न्यायालय
कोल, एडीएम सिटी न्यायालय
शहर, सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय
इगलास, डीएम न्यायालय -- जिले की स्थिति पर एक नजर कुल विधानसभा, सात
कुल मतदाता, 2764934
पुरुष मतदाता, 1472833
महिला मतदाता, 1291930 अन्य, 171 कुल मतदान केंद्र, 1629
कुल मतदेय स्थल, 3117
01/12/2022 04:43 PM


















