Aligarh
महिलाओं में अलीगढ़ और पुरूष में आगरा बना चैंपियन:
अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के प्रदर्शनी स्पोर्ट्स के अंतर्गत आज हैंडबॉल, खो खो , बैडमिंटन, टेनिस , शूटिंग, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । महारानी अहिल्याबाई जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती रानी प्रकाश के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया तथा हैंडबॉल के फाइनल मुकाबले में महिला वर्ग में चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज विजेता एवं डीएस कॉलेज उप विजेता रहा ।पुरुष वर्ग में आगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम विजेता एवं ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल उप विजेता बना । पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि के रूप में अपर नगर आयुक्त अलीगढ़ अरुण कुमार गुप्ता एवं प्रदर्शनी स्पोर्ट्स के संयोजक तथा सह जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने संयुक्त रुप से विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय महेश्वरी, एसडीओ विद्युत विभाग सत्यवीर सिंह, सचिन चौधरी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश, उप क्रीड़ा अधिकारी विजय सिंह उपस्थित रहकर विजेताओं को अपना आशीर्वाद प्रदान किया । अतिथियों का स्वागत जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता के संयोजक सुधीर कुमार सिंह द्वारा किया गया । प्रतियोगिता का विस्तृत परिणाम निम्नलिखित है।
पहला मैच चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज एवं प्रिंस हैंडबॉल क्लब के बीच हुआ जिसमें चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज 6-3 से मैच जीता । दूसरा मैच बीपीएस अलीगढ़ और आगरा स्टेडियम के बीच खेला गया जिसमें आगरा 5- 4 से विजेता बना ।
महिलाओं का पहला सेमीफाइनल आगरा स्टेडियम एवं डीएस कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें डीएस कॉलेज ने 6 - 4 के स्कोर से मैच अपने पक्ष में कर फाइनल में जगह बनाई वही दूसरा सेमीफाइनल चिरंजीलाल बालिका इंटर कालेज और एटा स्टेडियम के बीच खेला गया जिसमें 6- 5 से चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज ने मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया ।
फाइनल मुकाबला चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज एवं डीएस कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 - 5 के स्कोर से विजेता बनी ।
पुरुष वर्ग में
पहला मैच आगरा स्टेडियम और एटा के बीच खेला गया जिसमे आगरा स्टेडियम ने 13 - 3 से मैच जीता दूसरा मैच बीपीएस अलीगढ़ एवं स्टेडियम के बीच खेला गया जिसमें बीपीएस ने 11-5 से मैच जीता पहला सेमीफाइनल डी एस कॉलेज एवं आगरा स्टेडियम के बीच खेला गया जिसमें आगरा स्टेडियम ने 20-15 से मैच जीतकर फाइनल में अपना स्थान बनाया । दूसरा सेमीफाइनल बीपीएस एवं ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया इस मैच में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 10-5 के स्कोर से मैच जीतकर फाइनल में पहुंची । फाइनल मुकाबला ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल एवं आगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया फाइनल मैच में हाफ टाइम तक दोनों टीमें 11-11के स्कोर से बराबर रही परंतु हाफ टाइम के बाद आगरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 -18 के स्कोर से चैंपियन बनी । इस अवसर पर शमशाद निसार आज़मी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मुशर्रफ अली ,मुजाहिद असलम, भगत सिंह बाबा, सतवीर, सचिन चौधरी आदि लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन मजहर उल कमर द्वारा किया गया । खो खो, टेनिस ,बैडमिंटन, शूटिंग का फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा ।
01/04/2022 04:48 PM


















