Aligarh
देवी अहिल्याबाई होल्कर जूनियर हाई स्कूल समिति ने शास्त्री नगर नौरंगाबाद पुलिस चौकी जीटी रोड अलीगढ़ पर सभा की:
अलीगढ़। देवी अहिल्याबाई होल्कर जूनियर हाई स्कूल समिति ने शास्त्री नगर नौरंगाबाद पुलिस चौकी जीटी रोड अलीगढ़ पर मीटिंग की जिसकी अध्यक्षता श्री राम बघेल, चंद्रप्रकाश चन्देल, राजाराम एवं संचालन शिवदत्त सिंह बघेल ने किया राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर पर नववर्ष के अवसर पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित एवं पूजा की।
देवी अहिल्या बाई होलकर जूनियर हाई स्कूल समिति एवं गडरिया धनगर समाज समिति हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर समिति ने गगन बघेल पुत्र श्री अंगद सिंह बघेल अलीगढ़ का श्रीलंका में क्रिकेट खेल कर वापस आने पर माला, प्रतीक चिन्ह एवं शाल के साथ दोनों समितियों ने स्वागत किया । गगन के पिता अंगद सिंह बघेल ने कहा कि मेरा पुत्र पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलने में भी रुचि रखता है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि हमें अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए शिक्षित होने पर हमारी समाज आगे बढ़ेगी। गगन बघेल ने जो उपलब्धि पाई है इसके लिए समाज के साथ-साथ क्षेत्र व देश का नाम रोशन किया है इस उपलब्धि में गगन के कोच, माता-पिता एवं मॉडर्न कॉन्वेंट इंटर कॉलेज अलीगढ़ का भी बहुत बड़ा श्रेय है जिससे गगन बघेल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने में सफलता की ओर बढ़ें है समिति इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। स्कूल समिति की ओर से चंद्र प्रकाश चन्देल अध्यक्ष, धारा सिंह धनगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवदत्त सिंह बघेल उपाध्यक्ष, इंजीनियर जितेंद्र धनगर महासचिव, गनेशी लाल बघेल सचिव, प्रताप सिंह बघेल कोषाध्यक्ष, श्रीमती लक्ष्मी धनगर संरक्षक मंडल एवं कासिमपुर समिति की ओर से मुख्य संरक्षक इंजीनियर दुर्ग पाल सिंह ,संरक्षक देवेंद्र सिंह, अध्यक्ष राजाराम, मंत्री जितेंद्र कुमार पाल, कोषाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ,कार्यवाहक अध्यक्ष भगवान सहाय, इंजीनियर पवन कुमार, अतिरिक्त मंत्री रविंद्र कुमार ,सुरेंद्र पाल सिंह ,शैलेंद्र कुमार, राजेश कुमार बघेल, चंद्रपाल सिंह रामबाबू आदि ने उपस्थित होकर स्वागत किया।
01/02/2022 06:43 PM