Aligarh
सपा नेताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका: साथ ही काले झंडे और काले गुबारे दिखाये ।
अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटलों के जिला और महानगर पदाधिकारियों ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका उन्हें काले झंडे और काले गुबारे दिखाये।समाजवादी साथी गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर सड़क पर ही बैठ गए तो पुलिस ने गिरफ्तार कर स्टेडियम ले आयी वहां महानगर अध्यक्ष जनाब अब्दुल हमीद घोषी जी और महानगर महासचिव श्री मनोज यादव जी अपनी टीम के साथ पहुंच गए उन्होंने गिरफ्तारी का विरोध किया और यूथ फ्रंटलों के सभी कार्यकर्ताओं को छुड़ाकर अपने साथ ले आये।
ये भाजपा सरकार दोगुली और झूठी है एक तरफ कोरोना का डर दिखाकर नाइट कर्फ्यू लगा रही है, व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है, दूसरी तरफ खुद भीड़ इकट्ठा कर कोरोना फैला रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह। क्या रात में ही कोरोना फैलता है, दिन में नहीं ?? क्या कोरोना के समय हजारों की भीड़ इकट्ठा करने से कोरोना नहीं फैलेगा ? या सिर्फ विपक्ष के नेता, आम आदमी, से ही कोरोना फैलता है, भाजपा नेताओं से नहीं ?? गृह मंत्री अमित शाह की दुरवीन अब काम नहीं कर रही क्या उन्हें अलीगढ़ मंडल की जनता के जीवन की बिल्कुल परवाह नहीं, गृहमंत्री अलीगढ़ वासियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर यहाँ कोरोना फैलाना चाहते हैं। ये भाजपा सरकार नोजवान, किसान, दलित, व्यापारी सभी का उत्पीड़न कर रही है। ये षडयंत्र रच कर झूठ फैलाने वाली सरकार है लेकिन जनता अब समझ चुकी है इसलिए 2022 में भाजपा का सफाया होगा।
प्रदर्शन में साथ आये सभी नेताओं, पदाधिकारियों, साथियों और कार्यकर्ताओं का आभार और धन्यवाद
12/30/2021 07:29 PM