Aligarh
सपा-बसपा ने जनता को लूटकर अपनी तिजोरियां भरीं तो भाजपा ने बिना किसी बिचौलिए के गरीबों, किसानों, बुजुर्गों व महिलाओं का हक सीधा उनके बैंक खाते में भेजा: अमित शाह।
अलीगढ़। अलीगढ़ में गुरुवार को पहुंचे अमित शाह ने भारत माता की जय के साथ संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि मेरे जिगर के टुकड़े जैसे युवा मित्रों आज देर से आने के लिए माफी। अलीगढ़ विश्वामित्र की भूमि राजा महेंद्र प्रताप के प्रताप की, स्वामी हरिदास की भूमि, प्रसिद्ध कवि नीरज व बाबूजी कल्याण सिंह की ये भूमि रही। बाबूजी ने रामजन्म भूमि आंदोलन के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी त्याग दी।
अखिलेश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बाबू कितना भी दम लगा लें, कुछ ही दिन में आसमान को छूने वाला भगवान राम का मंदिर बनने वाला है।
पूछा क्या ये बुआ बबुआ यूपी का भला कर सकते हैं, गुंडई समाप्त कर सकते हैं, 5 साल तक दवाओं का खर्चा क्या ये दे सकते हैं। जनविश्वास यात्रा में जनपद जनपद जा रहा हूँ, ये 10वीं सभा है, ये भीड़ देखकर कहता हूं, अखिलेश बाबू कितना भी ऊपर नीचे कर लो अबकी बार 350 पार होना है।
उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले बीजेपी जन विश्वास यात्रा निकाल रही है. वहीं, गुरुवार को अलीगढ़ में बीजेपी की जन विश्वास यात्रा है. इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ यात्रा में नहीं आ रहे हैं. उनकी जगह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आएंगे. सीएम योगी के नहीं आने से कासिमपुर पावर हाउस के 660 मेगावाट की यूनिट का उद्धाटन टाला गया है।
बताया जाता है अलीगढ़ में गुरुवार को होने वाली बीजेपी की जन विश्वास यात्रा में सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की बात थी. बुधवार देर रात तक सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ. अब, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ जन विश्वास यात्रा में शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को दिल्ली से गाजियाबाद, मुरादाबाद होते हुए अलीगढ़ के ताला नगरी स्थित हेलीपैड पर दोपहर 1:30 पहुंचेंगे. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मंच साझा करेंगे. जनसभा के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उन्नाव जाएंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ के अलीगढ़ नहीं आने से कासिमपुर पावर हाउस की 660 मेगा वाट यूनिट का उद्घाटन गुरुवार को नहीं होगा. ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि सीएम योगी सभा को संबोधित करने आएंगे तो यूनिट का उद्घाटन करेंगे. अब, यूनिट का उद्घाटन आगे के लिए टाला गया है।
12/30/2021 04:10 PM