Aligarh
अलीगढ। उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ प्र पजी.अलीगढ़ द्वारा जनपद एटा अलीगंज के प्रमुख युवा व्यवसाई संदीप गुप्ता की अलीगढ़ महानगर में हुई दिनदहाड़े निर्मम हत्याकांड मामले की सख़्त कार्यवाही के संबंध में आज मुख्यमंत्री को सम्वोधित ज्ञापन उप पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय पर दिया गया तथा ईमेल से मुख्यमंत्री को उस की प्रतिलिपि भी भेजी गई।
संदीप गुप्ता हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने किया डी आई जी कार्यालय पर प्रर्दशन:
अलीगढ। उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ प्र पजी.अलीगढ़ द्वारा जनपद एटा अलीगंज के प्रमुख युवा व्यवसाई संदीप गुप्ता की अलीगढ़ महानगर में हुई दिनदहाड़े निर्मम हत्याकांड मामले की सख़्त कार्यवाही के संबंध में आज मुख्यमंत्री को सम्वोधित ज्ञापन उप पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय पर दिया गया तथा ईमेल से मुख्यमंत्री को उस की प्रतिलिपि भी भेजी गई।
*प्रदेश उपाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा* ने कहा कि रामराज्य और दुरस्त कानून व्यवस्था" दुहाई देने वाली सरकार को संदीप गुप्ता हत्याकांड खुली चुनोती पेश कर आईना दिखाने का काम कर रहा है। व्यापार मंडल इस हत्याकांड की घोर निंदा करता है।
प्रदीप गंगा ने कहा कि महानगर अलीगढ़ में दिन दहाड़े प्रमुख युवा व्यवसाई स्वर्गीय श्री संदीप गुप्ता अलीगढ़ मंडल के कस्बाअलीगंज,जनपद एटा निवासी की विगत 27 दिसंबर को गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई जो कि उत्तर प्रदेश की सरकार को खुली चुनौती पेश की है और साथ ही और अपराधियों द्वारा प्रदेश की पुलिसिया कानून व्यवस्था पर यकीनन एक बहुत बड़ा सवालिया निशान लगाने का काम किया है, जिससे उत्तर प्रदेश के व्यापारी वर्ग में अत्यंत रोष व्याप्त हो गया है तथादेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा जाने वाला समूचा व्यापारी वर्ग आज अपने आप को निहायत ही असुरक्षित और बेहद भयभीत महसूस कर रहा है, जो निश्चित रूप से बहुत बड़ी विडंबना का विषय है।
अतःआप जैसे कर्मठ और जिम्मेदार मुख्यमंत्री से अपेक्षा की जाती है कि उक्त व्यापारी हत्याकांड में लिप्त प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लिप्त सभी दोषियों के विरुद्ध हत्या की गंभीर धाराओं के साथ साथ एन.एस.ए. लगाकर ऐसी सख़्त कार्यवाही की जाए, जिससे व्यापारी एवं प्रदेश के सभ्य समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत हो तथा भयमुक्त वातावरण की परिकल्पना साकार हो सके ।
*महानगर महामत्रीं एम ए खान गाँधी* ने कहा कि आवश्यक रूप से घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए
इसलिए माननीय मुख्यमंत्री जी से इस उम्मीद के साथ अनुरोध कर रहे है कि हमारी उक्त मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार एवं प्रदेश में कानून व्यवस्था की जड़ें मज़बूत करते हुए व्यापारी समाज को भयमुक्त माहौल देने का कार्य करेंगे ।
*जिलाध्यक्ष इं रत्नाकर आर्य ने कहा* कि व्यापारी वर्ग की निरंतर हो रही हत्याओ से व्यापार मंडल में भारी रोष व्याप्त है।अगर अतिशीघ्र ही हत्याकांड के दोषी पकढे न गये तो व्यापार मंडल प्रदेश व्यापी आंदोलन करने पर विवश होगा। प्रदर्शन व माँगपत्र देने वालो मे प्रमुख रूप से *जिलामहामंत्री राकेश वाष्र्णेय, राहूल वाष्र्णेय,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश कोल, महानगर महामत्रीं एम ए खान गाँधी, शिवकुमार पाठक, आमिर आविद,मुकेश किंग ईंडिया, आर के गुप्ता,सन्तोष वाष्र्णेय, उमेश गौड, मुकेश वर्मा, मुकेश चौधरी, प्रदीप कूलर, पप्पू माहौर,राकेश खंडेलवाल, मदनलाल माहौर,राहूल मित्तल, निखिल प्रताप सिंह राजीव माहेश्वरी, मुन्नालाल, सजींव अग्रवाल* ,आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
12/29/2021 06:10 PM


















