Aligarh
अलीगढ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश अलीगढ़ द्वारा जीएसटी कार्यालय ताला नगरी पर जीएसटी की वढाई जा रही दरों को लेकर प्रदर्शन किया गया तथा केंद्रीय वित्तमत्री मा. सीतारमण के नाम ऐडिशनल कमिश्नर ग्रेट 1 को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गंगा की अगुवाई मे ज्ञापन दिया गया।
जीएसटी की वढी दरें वर्दाश्त नही माँगे नही मानी तो दिल्ली में होगा प्रर्दशन-प्रदीप गंगा:
अलीगढ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश अलीगढ़ द्वारा जीएसटी कार्यालय ताला नगरी पर जीएसटी की वढाई जा रही दरों को लेकर प्रदर्शन किया गया तथा केंद्रीय वित्तमत्री मा. सीतारमण के नाम ऐडिशनल कमिश्नर ग्रेट 1 को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गंगा की अगुवाई मे ज्ञापन दिया गया।
प्रर्दशन को सम्वोधित करते हुऐ प्रदेश उपाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा* ने कहा कि जीएसटी विभाग द्वारा लगातार आवश्यक वस्तुओ पर कर की दरें बढ़ायी जा रही हैं l पैकिंग के लिए तैयार की जाने वाले बॉक्स पर जीएसटी 12 परसेंट से बढ़ाकर 18 परसेंट कर दी गई है।आम जनता के इस्तेमाल में आने वाले फुटवेयर पर जीएसटी की दरें 5% से बढ़ाकर 12% कर दी गई है
कपड़े रेडीमेड व होजरी पर 5 परसेंट से जीएसटी की दरें बढ़ाकर 5 परसेंट से 12 परसेंट कर दी गई समाचार पत्रों के माध्यम से यह भी जानकारी प्राप्त हुई है की जीएसटी काउंसिल सोने के आभूषणों पर 3% से बढ़ाकर जीएसटी की दरें 5 परसेंट की जा रही हैl जीएसटी लगाए जाते समय सरकार ने वायदा किया था कि पर्याप्त कलेक्शन होने पर जीएसटी की दरें कम की जाएगी परंतु कोरोना जैसी महामारी के बाद भी सरकार के पास उम्मीद से ज्यादा जीएसटी कलेक्शन प्राप्त हुआ है चुनाव के समय भी महंगाई को बढ़ने से रोकने का वादा सरकार के द्वारा किया गया था
प्रदीप गंगा ने कहा है कि हमारी माँगो पर गभ्भीरता पूर्वक विचार नही हुआ तो 28जनवरी को दिल्ली जतंर मंतर पर होगा विशाल धरना प्रर्दशन
जिलाध्यक्ष ई. रत्नाकर आर्य ने कहा कि लगातार बढाई जा रही जीएसटी की दरों से व्यापारी परेशान है व आम जनता पर भी महंगाई का बोझ बढ़ रहा है व्यापार मंडल जीएसटी की बडाई गई दरो का घोर विरोध करता है तथा आप से अनुरोध है कि देश जनता व व्यापारियों के हित में जीएसटी की बढ़ाई भी दरों को वापस लेने का आदेश पारित करने की कृपा करें
सर्राफा बाजार पर एक पर्सेंट जीएसटी की दरें, व अन्य वस्तुओं पर दरें सिर्फ पांच परसेंट व 12 परसेंट ही किए जाने के आदेश पारित करने की कृपा करें अधिक प्रकार की दरें भ्रष्टाचार व कर चोरी को बढ़ावा देते हैं
पूर्ण उम्मीद है कि व्यापारियों की पीढा को समझ कर व्यापारी हित में निर्णय लेंगी। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष इंजी. रत्नाकर आर्य जिलामहामंत्री राकेश वाष्र्णेय, महानगर महामत्रीं एम ए खान गाँधी शिवकुमार पाठक,युवा जिला अध्यक्ष मुनेशपाल सिंह युवा महानगर अध्यक्ष दुर्वेश वार्ष्णेय जिला उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष अनिल वसंल, सन्तोष वाष्र्णेय, उमेश गोड, गोपाल राजपूत, राहूल मित्तल, गजेन्द्र सिंह राघव,विशाल नन्दन, मनोज अग्रवाल,नितिन गुप्ता,कोमल गर्ग,सोरभ शर्मा, राकेश शर्मा, सेवक जी आदि व्यापारियो की उपस्थित रहे।
12/28/2021 05:55 PM


















