Aligarh
अलीगढ। उत्तरप्रदेश शासन, नगर निगम, यूनिसेफ एवं विज्ञान फाउंडेशन की सार्थक पहल से मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों तक पहुंच रही सरकारी जनकल्याणकारी योजनाएं ।सजन कुमार जैन पब्लिक स्कूल, आगरा रोड, अलीगढ़ में उड़ान यूपी के पांचवें शिविर का आयोजन किया गया ।
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि 6 दिसम्बर से 2 फरवरी, 2022 तक उड़ान यूपी अभियान के तहत महानगर की 15 मलिन बस्तियों में अभियान चलाया जायेगा । अगले शिविर 29 दिसम्बर को सराय गढ़ी, 01 जनवरी को लड़िया, 5 जनवरी को सोनपालन नगर, 12 जनवरी को रामनगर, 15 जनवरी को चूहरपुर, 19 जनवरी को लक्ष्मपुर, 22 जनवरी को आलमबाग भमोला, 25 जनवरी को नगला मानसिंह, 29 जनवरी को जलालपुर गड़िया, 02 फरवरी, को मंजूरगढ़ी में लगाए जाएंगे । शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 120 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई, 20 गर्भवती महिलाओं एवं 30 बच्चों को टीका लगाया गया साथ ही 180 लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया ।
सजन कुमार जैन आगरा रोड में हुआ उड़ान यूपी के पांचवे शिविर का आयोजन:
अलीगढ। उत्तरप्रदेश शासन, नगर निगम, यूनिसेफ एवं विज्ञान फाउंडेशन की सार्थक पहल से मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों तक पहुंच रही सरकारी जनकल्याणकारी योजनाएं ।सजन कुमार जैन पब्लिक स्कूल, आगरा रोड, अलीगढ़ में उड़ान यूपी के पांचवें शिविर का आयोजन किया गया ।
आयोजन का शुभारंभ भाजपा महानगर उपाध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जी ने फीता काटकर किया । भाजपा गांधीनगर मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश मदन वार्ष्णेय जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीबों तक सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है ।
बिहारी नगर माननीय पार्षद श्री राजकुमार शर्मा जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप उड़ान यूपी कार्यक्रम के शिविर के माध्यम से मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब व्यक्तियों को अधिक से अधिक संख्या में लाभ पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजन में नगर आयुक्त गौरांग राठी, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, परियोजना अधिकारी प्रभात कुमार मिश्रा, नोडल अधिकारी उड़ान कार्यक्रम अलीगढ़ अधिशासी अभियंता मनोज कुमार प्रभात, अरुण शर्मा विज्ञान फाउंडेशन लखनऊ, हैदर रजा नकवी यूनिसेफ, खालिद सफ़रूद्दीन नोडल यूनिसेफ, बिहारी नगर पार्षद प्रतिनिधि श्री राजकुमार शर्मा, सुपरवाइजर गजेन्द्र आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
कार्यक्रम के सफल संचालन में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के. के. जैन की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर आमना फारुकी़ एवं विज्ञान फाउंडेशन के मोबिलाइजर अभिषेक सक्सैना का योगदान सराहनीय रहा ।
विज्ञान फाउंडेशन लखनऊ के सिटी कोऑर्डिनेटर अरुण शर्मा ने डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सासनी गेट, अलीगढ़ को उनके आग्रह पर शिविर में सम्मिलित होने पर आभार प्रकट किया ।
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा ‘‘उडा़न यूपी‘‘ प्रदेश सरकार का बेहद महत्वपूर्ण जनजागरूकता कार्यक्रम है इस कार्यक्रम के तहत नगर निगम का प्रयास अपने पार्षद व पब्लिक के सहयोग से मलिन बस्तियों में ज्यादा से ज्यादा शासन की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का रहेगा।
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि 6 दिसम्बर से 2 फरवरी, 2022 तक उड़ान यूपी अभियान के तहत महानगर की 15 मलिन बस्तियों में अभियान चलाया जायेगा । अगले शिविर 29 दिसम्बर को सराय गढ़ी, 01 जनवरी को लड़िया, 5 जनवरी को सोनपालन नगर, 12 जनवरी को रामनगर, 15 जनवरी को चूहरपुर, 19 जनवरी को लक्ष्मपुर, 22 जनवरी को आलमबाग भमोला, 25 जनवरी को नगला मानसिंह, 29 जनवरी को जलालपुर गड़िया, 02 फरवरी, को मंजूरगढ़ी में लगाए जाएंगे । शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 120 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई, 20 गर्भवती महिलाओं एवं 30 बच्चों को टीका लगाया गया साथ ही 180 लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया ।
परिवार नियोजन विभाग द्वारा 03 अंतरा इंजेक्शन लगाए गए, 02 छाया एवं 24 ओरल पिल्स का वितरण भी किया गया ।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर अलीगढ़ द्वारा 143 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं 32 अनुरक्षा किट का वितरण भी किया गया ।
योग प्रशिक्षण विभाग द्वारा उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्राप्ति के लिए स्थानीय लोगों को योग के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित किया गया ।बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने गर्भवती महिलाओं को पोषण और खानपान की जानकारी दी ।
40 लोगों को पी एम एम वी वाई योजना की जानकारी दी गई और अधिक से अधिक पी एम एम वी वाई लाभार्थियों के फार्म भरने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान भी किया गया ।पीएम स्वनिधि योजना के 20 फॉर्म भरे गए ।पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड संशोधन हेतु 09 एवं 01 नया राशन कार्ड का ऑनलाइन आवेदन किया गया । 6 दिसम्बर से 02 फरवरी, 2022 तक चलेगा कार्यक्रम
इस कार्यक्रम के अवसर पर श्री सुरेश चंद्र, मुकेश मदन वार्ष्णेय, श्री राजकुमार शर्मा, अरुण शर्मा, हैदर रजा नकवी, खालिद सफ़रूद्दीन, अभिषेक सक्सैना, डॉक्टर आमना फारुकी़, डॉक्टर शाइस्ता कदीर, डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह, गजेन्द्र, एके सिंह, अश्विनी कुमार, नितिन साहू, शबनम, विवेक कुमार, सपना, अनीता, काजल, हिमांशु, गीता हरकुट, रेखा सक्सैना, प्रभा चौहान, पूनम, संध्या जौहरी, ममतेश, दुर्गेश नंदिनी, मीरा देवी, राजकुमारी, प्रेमवती, किरण कुमारी, सरोज मिश्रा, मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी, कमलेश, कुमोद मिश्रा, मंजू सिंह, शशीवाला, गीता शर्मा, प्रवेश कुमार सिंह, अनुराधा, मो. अखलाक, योगेश कुमार, प्रशांत माहेश्वरी, ज्योति राघव, कृष्णवीर सिंह, पूनम चौहान, शैलेंद्र कुमार, आरती राजपूत, रामनरेश आदि उपस्थित रहे ।
12/23/2021 05:25 PM