Aligarh
राधे-राधे वूमेन क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के छात्राओं द्वारा एक शाम देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन:
अलीगढ। मुक्ताकाश मंच पर राधे राधे वूमेन क्राफ्ट इंस्टीट्यूट द्वारा की छात्राओं द्वारा एक शाम देश के नाम कार्यक्रम किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ कौशल नाथ जी महाराज व चेतराम सत्संगी व भाजपा नेता मानव महाजन द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर हुआ। कार्यक्रम में85 छात्राओं व बच्चों ने देशभक्ति,धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।सर्वप्रथम उषा सिलाई सेंटर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की, इसके बाद भावना डांस एकेडमी की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी इशिता ब्यूटी पार्लर की बहनों द्वारा देशभक्ति चक दे इंडिया की प्रस्तुति हुई। राधे राधे वोमैन क्राफ्ट इंस्टीट्यूट की बहन और छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत नाटक की प्रस्तुति की गई। मुख्य अतिथि कौशल नाथ जी महाराज ने कहा कि बच्चों में देशभक्ति भावना को जागृत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम का होना बहुत आवश्यक है।भाजपा नेता मानव महाजन ने सभी छात्राओं बहनों को आगे बढ़ने की हर संभव मदद की घोषणा की।महंत कौशल नाथ जी महाराज ने खुर्जा केंद्र पर हुई ब्यूटीशियन प्रतियोगिताओं में प्रथम रही अमृता,द्वितीय सोनम व तृतीय दिशु चौधरी को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।वहीं भाजपा नेता मानव महाजन ने फाइनल टच स्टूडियो जयगंज में हुई ब्यूटीशियन प्रतियोगिता में प्रथम रही प्रीति चौधरी,द्वितीय तृप्ति व तृतीय मुस्कान को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।गौरव सोशल एंड डेवलपमेंट सोसायटी के निदेशक गौरव अग्रवाल ने सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सभी का सम्मान किया। अध्यक्षता रजनी रानी ने की। कार्यक्रम का संचालन राम कुमार गुप्ता व कपिल बंसल ने किया। इस अवसर पर प्रशांत समाधिया, राजेंद्र कुमार, रुबीना खान,उषा शर्मा,कामना शर्मा,डॉली राजोरिया,भावना शर्मा,स्वाति अरोड़ा,रिंकी,जोशिफा जमाल, अनीता देवी आदि संचािलका मौजूद रही।
12/23/2021 05:17 PM