Aligarh
एएमयू छात्रों ने भारत में मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ कला संकाय से लेकर बाब ए सैयद तक विरोध प्रदर्शन किया:
अलीगढ़। आज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारत में मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ कला संकाय से लेकर बाब ए सैयद, एएमयू तक विरोध प्रदर्शन किया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने कुछ मांगों के साथ अलीगढ़ प्रशासन के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा है-
मॉब लिंचिंग को रोकने के लिए सभी राज्य सरकार को तत्काल कदम उठाना चाहिए।
यह रही प्रमुख माँग
1. राहुल खान की लिंचिंग में शामिल सभी लोगों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिये।
2. हरियाणा सरकार को राहुल खान के परिवार को मुआवजा देना चाहिए।
3. छात्र नेता ज़ानिब हसन ने कहा कि "हर राज्य सरकार को हर जिले में विशेष रूप से मॉब लिंचिंग से निपटने के लिए एक फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करना चाहिए।
इंज़माम का कहना है कि जब जब भाजपा के लोग गलत बयानबाजी करते हैं तब तब मोब लीनचिंग के केस हुये ये बीजेपी का ही षड्यंत्र हैं।
छात्र नेता अबू सैयद दिलवर सिद्दीकी ने कहा कि" अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के साथ-साथ मॉब लिंचिंग पर सरकार की चुप्पी भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा है।
एएमयू के छात्र अकरम ने कहा कि हरियाणा सरकार को राहुल खान के परिवार को मुआवजा देना चाहिए, जिसे हरियाणा में भीड़ ने मार डाला था। जिसके सम्बंद में ए सी एम द्वारा राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया गया।
मौजूद:-ज़ानिब हसन पूर्व कैबिनेट, इंज़माम उल हक छात्र नेता, अबु सईद सिद्दीकी छात्र नेता, अकरम छात्र नेता, साजिद खान छात्र नेता, हमजा,हस्सू, असद, मोनिस, जुनैद आज़मी, अरबाज़, फैज़ान, आदि सैकड़ो छात्र मौजूद रहे ।
12/21/2021 06:19 PM