Aligarh
विजय दिवस की 50 भी वर्षगांठ पर "अलीगढ़ जनपद के एक दर्जन से अधिक शहीद सैनिकों" के सम्मान में मैत्रिक कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न:
अलीगढ़ । जिला कुश्ती एसोसिएशन अलीगढ़ द्वारा विजय दिवस के 50 वीं वर्षगांठ पर 1971 की भारत पाकिस्तान युद्ध में अलीगढ़ जनपद के शहीद हुए जांबाज बहादुर सैनिकों के सम्मान में निकट छर्रा पुल स्थिति शांतिकुंज अखाड़े में दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने कुश्ती की प्रतियोगिता कर विजय दिवस मनाते हुए शहीदों को याद किया । मैत्रिक कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मजहर उल कमर एवं अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर लोकेश शर्मा ने संयुक्त रुप से प्रतिभागी पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया ।
कुश्ती के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मजहर उल कमर ने कहा कि जो सैनिकों का सम्मान करता है वह देश का सच्चा देश प्रेमी है, सच्चा देशभक्त वही है जो अपने कर्तव्य एवं कार्यों को देश हित में ईमानदारी से करते हुए देश के सैनिकों का सम्मान करें, उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन कोई ऐसा वैसा दिन नहीं जिसे हम पढ़ कर या लिख कर भूल जाएं बल्कि आज के दिन हम सब को शपथ लेनी चाहिए कि हम देश की उन्नति के लिए अपने देश के हर नागरिक से प्रेम करते हुए जात- पात एवं धर्म से ऊपर उठकर अपने पूर्वजों द्वारा दिए गए भारतीय संस्कार को अपनाते हुए ईमानदारी एवं लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
इस अवसर पर डॉ. लोकेश शर्मा ने जिला कुश्ती एसोसिएशन को बधाई देते हुए कहा कि विजय दिवस पर जनपद अलीगढ़ के शहीद हुए जांबाज सैनिकों की याद कुश्ती के माध्यम से कर देश भक्ति एवं सेना प्रेम की एक नई मिसाल कायम की है । कुश्ती का संचालन जिला कुश्ती एसोसिएशन के सचिव भगत सिंह बाबा ने किया तथा कुश्ती लड़ने वालों में पुष्पेंद्र यादव और लकी वर्मा सागर जोशी ऋषभ वाष्णेय, कृष्णा वाष्णेय , पारस कुमार , लव कुमार बघेल अर्पित यादव , इस अवसर पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद अली , खलीफा गंगे पहलवान , मोनू पहलवान , ऋषि पहलवान , विकास पहलवान उपस्थित थे ।
12/16/2021 05:06 PM