Aligarh
अलीगढ़ जिला कारागार में गरीब बंदियों में बाँटे कंबल:
अलीगढ़। दिनांक 15 दिसंबर 2021को जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्ध जरुरतमंद, बगैर मुलाकाती और ग़रीब बंदियों को वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री विपिन कुमार मिश्र, जेलर श्री पी.के. सिंह व स्टाफ के अन्य सम्मानित सदस्यों के द्वारा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं से प्राप्त ठंडी से बचाव हेतु आवश्यक वस्तुएं, कपड़े, कम्बल आदि का वितरण किया गया। इस हेतु हम अपने सभी दानदाता संस्थाओं के प्रति पूर्ण कृतज्ञ भाव से हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
12/16/2021 12:09 PM