Aligarh
आगामी 23 दिसंबर को इगलास में होने वाली सपा व लोकदल की गठबन्धन महापंचायत के संबंध में गोंडा में हुई समीक्षा बैठक।: गोंडा अलीगढ़
कल गोंडा में स्थित चौधरी चरण सिंह इण्टर कॉलेज दरबर में क्षेत्र के लोगों की बैठक हुई जिसमें लोगों ने जिलाध्यक्ष कालीचरण सिंह का घोर विरोध किया तो इस पर प्रितिनिधि मण्डल के रूप में मेरठ आये सोहराब ग्यास तथा जिले से ब्रज क्षेत्र महासचिव गोपाल सिंह और महिला जिला अध्यक्ष सुनीता मलिक ने लोगों से कहा कि आप लोग चिंता मत कीजिए आपकी बात पर संज्ञान लिया जाएगा और हाईकमान तक पहुंचाया जाएगा।
लोगों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि आप चिंतित न हों 23 दिसंबर को होने वाली किसान दिवस के रूप में होने वाली महारैली में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
युवा कार्यकर्ता अंकित ठकुरेला और धर्मेंद्र ठकुरेला ने क्षेत्र के सभी युवा साथियों से कहा कि इगलास में होने वाली किसान दिवस की रैली को ऐतिहासिक रैली बना दो और क्षेत्र में प्रचार प्रसार सोसल मीडिया के माध्यम से तेज करने की अपील की।
प्रखर प्रवक्ता चौधरी रामवीर सिंह ने क्षेत्र के लोगों से सभी गिले शिकवे भुलाकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
वहीं ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी ने प्रितिनिधि मण्डल से कहा कि आप दिक्कत न लें हमारा सर्व समाज चौधरी साहब के साथ है और 23 को होने वाली किसान रैली में हर जाति धर्म का आदमी शामिल होगा।
इस बैठक की अध्यक्षता मा० केवल सिंह तथा संचालन बापू जगराम सिंह जी ने किया।
इस मौके पर मा० वीरेंद्र सिंह, मा० उदयवीर सिंह, मेजर बीरबल सिंह, अशोक कुमार नयावास,राकेश प्रधान,ओमवीर सिंह, सतेंद्र सिंह,मोहन सिंह,करतार सिंह, पूरन ठकुरेला, राजेश चौधरी दरबर,हरि सिंह बेलौठ, जगदीश नौहवार,त्रिलोकी सिंह,कोमल सिंह आदि क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट:विनोद कुमार
12/16/2021 01:04 AM