Aligarh
एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गीता जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/ एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गीता जयंती पर कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण और माँ सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वाईएम झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वर्तमान परिपेक्ष में गीता की प्रासंगिकता के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि गीता मात्र पुस्तक नहीं है वह जीवन को समझने व सीखने का बहुत बड़ा माध्यम है। इसको अपने व्यवहार में धारण करके ही स्थिर,सफल वा दुविधा रहित जीवन की दिशा में हम आगे बढ़ सकते हैं।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ नीलम शर्मा ने अपने संबोधन में कहा गीता के ज्ञान के बिना हमारा जीवन अधूरा है। इसके माध्यम से ही हम विश्व में समन्वय का अनुकूलता व सामंजस्य स्थापित कर सकते हैं।
इसके बाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक लघु नाटिका गीता सार का मंचन तथा गीता पाठ का सस्वर वाचन किया।
साथ ही गीता प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी किया गया।
इस अवसर पर किश्वर सुल्ताना, अजय प्रभात सक्सेना, माधवी सिंह, कमल गौड़, सुप्रिया झा, अर्चना शर्मा, जया भारद्वाज, प्रिंसी वार्ष्णेय, गरिमा सक्सेना, वैशाली गर्ग आदि उपस्थित रहे।
12/14/2021 06:29 PM