Aligarh
रोटरी क्लब अलीगढ़ मानसी ने आयोजित की सरवाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/रोटरी क्लब मानसी अलीगढ़ ने डॉ नीति गोयल की अध्यक्षता में लाल बाहदुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय में सरवाईकल कैंसर जागरूकता सेमिनार लगाया।
इसमें काउंसलर डॉ अल्पना वार्ष्णेय,डॉ जॉली वार्ष्णेय,डॉ सुरभि माहेश्वरी,डॉ सुरभि अग्रवाल,मुख्य वक्ता विशेष रूप में उपस्थित हुए। मुख्य वक्ता डॉ अल्पना वार्ष्णेय ने कहा कि महिलाओं में पाए जाने वाले सबसे ज्यादा कैंसर सरवाईकल (बच्चेदानी का कैंसर) व ब्रेस्ट कैंसर भारत में पाए जाते हैं। भारत में पूरी दुनिया के 27 प्रतिशत मरीज हैं। इनमें 20 प्रतिशत हर वर्ष बढ़ते हैं। इनमें 50 प्रतिशत मृत्यु दर होती है। उन्होंने कहा कि सरवाईकल कैंसर के लिए हर लड़की जोकि आठ से 16 वर्ष की है, उसे टीका जरूर लगवाना चाहिए।
डॉ सुरभि माहेश्वरी ने बताया कि लड़कियों एव महिलाओं को प्रतिदिन 3 गिलास दूध,, आयरन के लिए हरी पतेदार सब्जियां, खजूर ,गुड़ खाना चाइये एव घर पर खाना लोहे की कढ़ाई में बनाना चाहिए।
लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ आभा वार्ष्णेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। मातृ छाया हॉस्पिटल की टीम द्वारा छात्रओं का निशुल्क हेमोग्लोबिन चेकअप किया गया।
सचिव सुनीता वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष पारुल गर्ग , अंशु अग्रवाल,गुंजन भारद्वाज, अंजू अग्रवाल,शशि पवार,रुचि माहेश्वरी, डॉ मीनाक्षी कुदेशिया, ज्योति माथुर,राखी सक्सेना, रेखा सक्सेना, मनोज शर्मा,धैर्य शर्मा,सोनाली ठाकुर,कुलदीप कुमार,गौरव राजपूत,योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
12/14/2021 05:57 PM