Aligarh
हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब मिलने पर लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय में खुशी का माहौल:
अलीगढ। मॉडल और पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री हरनाज संधू ने सोमवार को मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इस प्रतियोगिता में 80 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और भारत को 21 साल बाद इस प्रतियोगिता में जीत हासिल हुई है। संधू से पहले सिर्फ दो भारतीय महिलाओं ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। अभिनेत्री सुष्मिता सेन को 1994 में और लारा दत्ता को 2000 में यह ताज पहनाया गया था।
लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ आभा जौहरी ने कहा कि 21 साल बाद देश के लिए एक सुनहरा पल आया है. मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब देश की बेटी हरनाज संधू को मिला है. आज से कुछ दिन पहले तक जिसका नाम शायद ही किसी को मालुम था, आज सारी दुनिया में उसका नाम छाया हुआ है।
अलीगढ़ हेल्पलाइन के राज सक्सेना ने कहा कि जो भी हो इतना तो तय है कि हरनाज संधू के मिस यूनिवर्स 2021 बनने के बाद एक बार फिर से सारी दुनिया में भारत की सुन्दरता का डंका बजने लगा है।
कॉलेज की छात्रओं ने विक्ट्री का चिन्ह बनाकर हरनाज संधू को बधाई दी।सभी छात्राएं बहुत ही उत्साहित थी।
कार्यक्रम मैं डॉ मीनाक्षी कुदेशिया, ज्योति माथुर,राखी सक्सेना, रेखा सक्सेना, आशु सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
12/13/2021 04:54 PM