Aligarh
परिवहन विभाग द्वारा वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप एवं सड़को पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के विरुद्ध की कार्रवाई:
अलीगढ़। डीएम अलीगढ़ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे के निर्देशों के क्रम में तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन आज परिवहन विभाग द्वारा वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप एवं सड़को पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि सभी ट्रांसपोर्ट वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप का लगना अनिवार्य है। यह सफेद टेप आगे, पीला बगल में व लाल पीछे की ओर ठीक ढंग से पूरी गाड़ी को कवर करते हुए लगाया जाना चाहिए। रात्रि में एवं विशेष रूप से शीत काल में कुहरे से दृश्यता कम हो जाती है जिसे इस टेप के माध्यम से कम किया जा सकता है और दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
इसी प्रकार वाहनों को गलत ढंग से पार्क करने पर दुर्घटना की संभावना रहती है अत वाहनों को निर्धारित स्थल पर ही पार्क करना चाहिए।
12/12/2021 06:36 PM