Aligarh
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला महामंत्री बने कार्तिक सक्सैना:
अलीगढ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा लिए गए सर्वसम्मति निर्णय व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुबोध कांत सहाय एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर के सिन्हा के अनुमोदन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मनोज सक्सैना एवं जिलाध्यक्ष श्री अनूप सक्सैना की संस्तुति के उपरांत कार्तिक सक्सैना को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का युवा जिला महामंत्री, अलीगढ़ के पद पर मनोनीत किया गया है ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मनोज सक्सैना ने कहा कि कायस्थ समाज के उत्थान के लिए युवा सोच की आवश्यकता है। इसलिए कायस्थ महासभा युवाओ को बड़े स्तर पर अपने साथ जोड़ रही है।
युवा प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीर सक्सैना ने कहा कि कार्तिक सक्सैना सक्रिय एवं कायस्थ समाज के लिए निष्ठावान युवा है जो कि कायस्थ समाज के खोए हुए अधिकार एवं सम्मान को पुनः स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
जिला महामंत्री अलीगढ़ बनाए जाने के सुअवसर पर कार्तिक सक्सैना ने कहा कि अब वह समय है कायस्थ समाज में युवाओं को आगे आना चाहिए और अपनी जिम्मेदारी के आधार अपने समाज के लिए आगे बढ़े और अपने समाज को साथ लेकर चलने का निर्णय लिया वह अपनी पूरी निष्ठा एवं लग्न के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन करेंगे एवं कायस्थ समाज को एकजुट और सशक्त बनाने में अपनी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मनोज सक्सैना, युवा प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रवीर सक्सैना, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष श्री अभिषेक सक्सैना, जिलाध्यक्ष श्री अनूप सक्सैना, जिला महामंत्री श्री प्रमोद कुमार सक्सैना, जिलाध्यक्ष युवा अभिषेक सक्सैना, प्रभांशु सक्सैना, आनंद सक्सैना, चिराग सक्सैना आदि कायस्थ बंधु उपस्थित रहे ।
12/10/2021 06:05 PM