Aligarh
अलीगढ। मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स एवं टीकाराम कन्या महाविद्यालय के राजनीतिक शास्त्र विभाग द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन टीकाराम कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में हुआ,
मानव अधिकार दिवस के अवसर पर टीकाराम महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन:
अलीगढ। मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स एवं टीकाराम कन्या महाविद्यालय के राजनीतिक शास्त्र विभाग द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन टीकाराम कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में हुआ,
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शर्मिला शर्मा जी तथा सभी सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर तथा पुष्प अर्पित कर किया गया,
इस अवसर पर सभी अतिथियों को बुके देकर तथा शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया एवं सभी सम्मानित सदस्यों को संविधान की प्रस्तावना की प्रति भी भेंट की गई,
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स अलीगढ़ की जिला संरक्षक डॉक्टर मधु अँधिवाल, अध्यक्ष श्री आशीष गोयल जी,सचिव श्री अमित अग्रवाल जी एवं डॉ विभव वार्ष्णेय( बाल रोग विशेषज्ञ) कार्यक्रम में उपस्थित रहे, गोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉक्टर अतुल अरोड़ा(असिस्टेंट प्रोफेसर विधि विभाग) श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय अलीगढ़ रहे,
अध्यक्ष श्री आशीष गोयल ने अपनी संस्था के बारे में विस्तार से बताया,
डॉ मधु आंधीवाल ने सभी को अधिकारों के प्रति सजग रहने और उनका दुरुपयोग न करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शर्मिला शर्मा ने अधिकारियों के साथ-साथ कर्तव्यों के पालन पर भी जोर दिया और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा,
मुख्य वक्ता डॉ अतुल अरोरा ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय मानवता दिवस की बधाई देते हुए विस्तार से मानव अधिकार संबंधी अधिकार पर चर्चा की उन्होंने जीवन के अधिकार समानता का अधिकार शिक्षा का अधिकार स्वास्थ्य का अधिकार आदि का विस्तार पूर्वक वर्णन किया,
इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों तथा छात्राओं को मानव अधिकार की शपथ भी दिलाई,
मंच का संचालन डॉक्टर आरती गहरवार एसोसिएट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान विभाग ने किया तथा शालिनी प्रसाद जी ने इनका विशेष सहयोग किया,कार्यक्रम के अंत में जिला संरक्षक डॉ मधु आंधीवाल जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया,
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र वार्ष्णेय राष्ट्रीय,भारत जैन पाटनी,सदस्य विनय रतन अग्रवाल, डॉ लक्ष्मी, अर्जुन सक्सेना,अभिषेक सक्सेना,निरमा वार्ष्णेय,प्राहिल आदि का विशेष सहयोग रहा।
12/10/2021 05:45 PM


















