Aligarh
करणी सेना अलीगढ़ ने CDS जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/करणी सेना अलीगढ़ द्वारा जिलाध्यक्ष ठा0 ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कुन्नूर हादसे में शहीद हुए C D S जनरल बिपिन रावत जी एवं अन्य सैन्य अधिकारियों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करणी सेना के जिला कार्यालय आईटीआई रोड पर किया गया। श्रद्धांजलि सभा में 2 मिनट का मौन धारण कर शहीद C D S जनरल बिपिन रावत जी व अन्य शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तत्पश्चात कैंडल मार्च निकालकर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष इं0 वी0पी सिंह ने कहा कि जनरल रावत के रूप में भारत ने एक जांबाज वीर सपूत एवं कुशल रणनीतिकार अधिकारी को खो दिया यह भारत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। जिलाध्यक्ष ठा0 ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि जनरल रावत ने अपने 40 वर्ष की सैन्य सेवा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर देश की रक्षा में अहम भूमिका निभाई चाहे 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक हो या 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक हो या 2015 म्यांमार ऑपरेशन सभी को अपने कुशल संचालन से श्री रावत ने पूरा किया। श्रद्धांजलि सभा में कुलदीप राघव, के के चौहान, प्रणय शर्मा,कमल गुप्ता, ओपी लोधी, नितिन चौधरी, जितेंद्र राघव, सौरभ अवस्थी, ललित गोस्वामी, रुपेंद्र चौहान, गोपाल शर्मा एड0,लव शर्मा, परितोष शर्मा, हिमांशु, आशु, तरुण कुमार, विनायक अग्रवाल,मोनू लोधी, राजेश दिवाकर, रवि ठाकुर, प्रतीक शर्मा, रजनीकांत, मनोज हार्डवेयर,अंशुल पंडित, ऋषभ मिश्रा, पवन शर्मा दीपक चौधरी, विपुल गौर, दीपक ठाकुर सहित तमाम करणी सैनिक व क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।
12/09/2021 05:38 PM