Aligarh
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष बने अभिषेक सक्सैना:
अलीगढ। भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा लिए गए सर्वसम्मति निर्णय व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुबोध कांत सहाय एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर के सिन्हा के अनुमोदन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मनोज सक्सैना एवं यूपी पश्चिमांचल के युवा प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीर सक्सैना की संस्तुति के उपरांत अभिषेक सक्सैना को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का पश्चिमांचल युवा उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश घोषित किया गया है ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मनोज सक्सैना ने कहा कि कायस्थ समाज के उत्थान के लिए युवा सोच की आवश्यकता है। इसलिए कायस्थ महासभा युवाओ को बड़े स्तर पर अपने साथ जोड़ रही है युवा प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीर सक्सैना ने कहा कि अभिषेक सक्सैना सक्रिय एवं कायस्थ समाज के लिए निष्ठावान युवा है जो कि कायस्थ समाज के खोए हुए अधिकार एवं सम्मान को पुनः स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के सुअवसर पर अभिषेक सक्सैना ने कहा कि वह अपनी पूरी निष्ठा एवं लग्न के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन करेंगे एवं कायस्थ समाज को एकजुट और सशक्त बनाने में अपनी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मनोज सक्सैना, युवा प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रवीर सक्सैना, जिलाध्यक्ष श्री अनूप सक्सैना, जिला महामंत्री श्री प्रमोद कुमार सक्सैना, जिलाध्यक्ष युवा अभिषेक सक्सैना, कार्तिक सक्सैना, प्रभांशु सक्सैना, आनंद सक्सैना, चिराग सक्सैना आदि कायस्थ बंधु उपस्थित रहे ।
12/09/2021 05:27 PM