Aligarh
सीडीएस बिपिन रावत के असमय निधन पर सभी देशवासी दुखी - भुवनेश आधुनिक:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में असमय मृत्यु पर पूरा देश गमगीन है इस दुख की घड़ी में संस्कार भारती के सभी सदस्य व पदाधिकारी शोक संतृप्त हैं ।
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए संस्कार भारती के जिला संयोजक भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने कहा कि जनरल बिपिन रावत एक उत्कृष्ट सैनिक होने के साथ-साथ सच्चे देशभक्त थे । उन्होंने हमारी सेनाओं को व सुरक्षा प्रणाली को आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया । रणनीतिक मामलों में उनकी समझ और दृष्टिकोण असाधारण थी । भारत उनकी असाधारण सेवाओं को कभी नहीं भूल पाएगा ।
संस्कार भारती के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री राजाराम मित्र ने कहा कि आज देश के लिए बहुत ही दुखद दिन है । हमने इस दुखद हादसे में अपने सीडीएस बिपिन रावत को खो दिया है । वह उन बहादुर सैनिकों में से एक थे जिन्होंने पूरे समर्पण से मातृभूमि की सेवा की । उनके अनुकरणीय योगदान और प्रतिबद्धता को शब्दों में बयान नहीं कर सकते । साथ ही इस दुर्घटना में मारे गए सभी शहीद सैनिकों को भी संस्कार भारती शोकाकुल मन से अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती है ।
12/09/2021 10:01 AM