Aligarh
अलीगढ़ पहुंचे अब तक 117 विदेशी में एक पाजीटिव:
अलीगढ़। ओमीक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अर्लट है। विदेश से अलीगढ़ अब तक करीब 117 लोग आ चुके हैं। सभी का सेंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम करा चुकी है। इनमें से एक पाजीटिव आया था। बाकी सभी निगेटिव हैं। सोमवार को सउदी से एक और विदेश अलीगढ़ पहुंचा है। इसकी सूचना आजमगढ़ सीएमओ कार्यालय से आई है।
कोरोना के नए वैरियंट से लड़ने को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से सचेत है। रेलवे स्टेशन पर आने वाले प्रत्येक यात्रियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। जिस पर भी संदेह हो रहा है टीम उन्हें होम आईसोलेट कर आरटीपीसीआर जांच को सेंपल भेज रही है। जिले में अभी तक विदेश से करीब 117 लोग आ चुके है। इनमें से सऊदी से आया व्यक्ति पाजीटिव आया था। यह व्यक्ति अयोध्या का रहने वाला था। 17 नवंबर को पाजीटिव आने के बाद व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी। जिसके बाद वह सउदी लौट गया। बाकी 116 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। विदेश से व्यक्ति को मंगलवार को टीम सेंपल लेगी। बताया जाता है कि सऊदी से आने वाला व्यक्ति आजमगढ़ का रहने वाला है।
छात्र की हालत में सुधार, भेजा गया सेंपल
नैनीताल से आए छात्र की हालत में सुधार आ रहा हे। कुछ दिनों पहले 16 वर्षीय छात्र की रिपोर्ट पाजीटिव आई थी। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे होम आईसोलेट कर दिया गया था। सोमवार को छात्र का दोबारा सेंपल जांच को भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी।
बढ़ाई जाएगी अस्पतालों में बेडों की संख्या
ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए शासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. एके आनंद ने बताया कि अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके निर्देश जारी कर दिए गए है। यही नहीं विदेश से आने वाले सभी लोगों को ट्रेस कर जांच की जा रही है।
12/06/2021 06:41 PM