Aligarh
पांच लाख की इनामी कुश्ती वायु सेना के नासिर ने पंजाब के मोनू को हराकर जीती:
अलीगढ़। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अखाड़ा तुरैया शाह द्वारा गांव तालसपुर ब्लाक लोधा में आयोजित दो दिवसीय विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन संपन्न हुआ । इस विशाल कुश्ती दंगल की फाइनल कुश्ती पांच लाख की इनामी धनराशि के लिए पंजाब की मोनू पहलवान एवं वायु सेना के पहलवान भारत केसरी नासिर के बीच हुई । हजारों की संख्या में कुश्ती प्रेमियों के बीच 30 ,मिनट तक कांटे की टक्कर की हुई कुश्ती का फाइनल मुकाबला वायु सेना के पहलवान भारत केसरी नासिर ने अपने नाम किया ।
कुश्ती दंगल के आयोजक बिलाल पहलवान ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब ,दिल्ली ,भारतीय सेना, बनारस ,लखनऊ ,उत्तराखंड आदि से लगभग 217 पहलवानों ने हिस्सा लिया तथा विजेताओं को कुल नकद धन राशि के रूप में पन्द्रह लाख रुपए बांटे गए ।51 हजार की नगद धनराशि की बड़ी कुश्ती दिल्ली के काले पहलवान एवं पंजाब के गोपी के बीच लड़ी गई जिसमें दिल्ली के काले पहलवान विजेता बनकर 51 हजार की धनराशि इनाम स्वरूप जीती । 31हज़ार की इनामी राशि की कुश्ती आशिक पहलवान सहारनपुर और हरियाणा के भूपेश के बीच लड़ी गई जो बराबरी पर रही । साथ ही 21 हज़ार की इनामी कुश्ती शिवम दिल्ली और आशिक सिकंदराराऊ के बीच लड़ी गई जो बराबरी पर छूटी । 11 हज़ार की कुश्ती दिल्ली के सोहेल और अलीगढ़ के जीशान पहलवान के बीच लड़ी गई यह भी कुश्ती बराबरी पर रही । 31 हज़ार की कुश्ती जावेद पहलवान ने आलम को हराकर अपने नाम किया । 11 हज़ार की दूसरी कुश्ती मोहित अलीगढ़ ने हरियाणा के पहलवान से जीता इस प्रकार कुल छोटी बड़ी 157 कुश्तियां लड़ी गई । दंगल में प्रमुख रूप से यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ,छोटे पहलवान ,शाहिद खलीफा, तैयब ,कल्लू पहलवान ,मुजाहिद असलम ,भगत सिंह बाबा, शमशाद निसार आज़मी , मोहम्मद अली , पहलवान हाजी उमर फौजी, ब्लाक प्रमुख हरेंद्र ठाकुर ,पप्पू ठाकुर ,सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे । सभी अतिथियों को पगड़ी बांधकर आयोजक बलाल पहलवान एवं आयोजन कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया । दंगल का संचालन एवं निर्णायक की भूमिका बेलाल पहलवान द्वारा निभाई गई ।
12/06/2021 06:35 PM


















