Aligarh
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद उपाध्याय ने कहा "गर्भवती महिलाओं व बच्चों के साथ अन्य लोगों को बीमार होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओर दौड़ अब नहीं लगानी पड़ेगी: जिले में 51 नए स्वास्थ्य उप केंद्र की सौगात ।
अलीगढ़, 06 दिसम्बर 2021
ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए जनपद में रविवार को 51 नए स्वास्थ्य उप केंद्रों का उद्घाटन किया गया है । इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती व बच्चों के टीकाकरण के साथ अन्य लोगों को बीमार होने पर दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्र पर जाना पड़ता था। इन नवीन केंद्रों के खुलने से अब समस्त स्वास्थ्य सुविधाएं संबंधित ग्राम में स्वास्थ्य केंद्र पर प्राप्त हो सकेंगी ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस अवसर पर अलीगढ़ की बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए इसके लिए शासन की ओर से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 51 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने के निर्देश मिलते ही स्वास्थ विभाग सक्रिय हो गया। इसके लिए जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं व बच्चों के साथ अन्य लोगों को बीमार होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओर दौड़ लगानी पड़ती थी। लेकिन अब गांव में ही उनको बेहतर उपचार मिल सकेगा ।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब उप स्वास्थ्य केंद्रों पर निम्न सुविधाएं मिलेंगी । जनपद में खुल रहे नए स्वास्थ्य उप केंद्रों पर तैनात एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच टीकाकरण डिलीवरी के अलावा बच्चों का नियमित टीकाकरण को भी टीकाकरण संचारी रोग के रोगियों के लिए दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी । साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाएगा।
----------
ग्रामीण क्षेत्रों में सेहत के लिए सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वास्थ्य उप केन्द्र शुरू हो जाएंगे।
- डीसीपीएम कमलेश कुमार चौरसिया
--------
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) एमपी सिंह, जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) कमलेश कुमार चौरसिया, फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजर वैभव मिश्रा व यूपीटीएसयू से सीनियर वरिष्ठ परिवार नियोजन विशेषज्ञ व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे ।
--------
यह सुविधाएं मिलेंगी:
-स्वास्थ्य उप केंद्रों पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार
-नियमित व कोविड टीकाकरण
-संस्थागत प्रसव
-परिवार नियोजन की सेवाएं
-गर्भवती के स्वास्थ्य की जांच
-बच्चों की जांच
12/06/2021 12:58 PM