Aligarh
सपा नेता ख्वाजा हसन जिब्रान ने महापरिनिर्वान दिवस पर बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी: बाबा साहब की भव्य प्रतिमा बनवाएंगे।
अलीगढ़। समाजवादी पार्टी कोल विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता ख्वाजा हसन जिब्रान द्वारा भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ,भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर नगला मल्ला स्थित पार्क में महापरिनिर्वान दिवस के अवसर पर माला अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस दौरान पार्क में विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए ख्वाजा हसन जिब्रान ने कहा कि दलितों पिछड़ों में सर्वहारा शोषित पीड़ित लोगों की आवाज संविधान द्वारा मुखर की संविधान द्वारा दबे कुचले शोषित पीड़ित लोगों को समानता द्वारा संपन्नता प्राप्त हुई।
ख्वाजा हसन जिब्रान ने कहा पार्क में डा, भीमराव अंबेडकर की एक भव्य प्रतिमा निजी पूंजी से निर्माण करवा कर उनके योगदान पर कार्य किया जाएगा।
इस दौरान, मौलाना हसन रजा नजीब उर रहमान प्रभात सविता, राजेश खटीक, विनोद चौहान किसान नेता, सितारा बेगम,मेरा जहां ,सद्दामअशरफी , नसीम हैदर मुकेश सूर्यवंशी सलीम राजा आदि क्षेत्रीय दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।
12/06/2021 12:35 PM