Aligarh
शराब कांड के आरोपी एवं भाजपा नेता ऋषि शर्मा की पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख रेनू शर्मा की जेल में मौत: नाराज परिजन सीबीआई की मांग को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर धरने पर बैठे।
अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ के जहरीली शराब कांड मैं मुख्य अभियुक्त रेनू शर्मा की अचानक हुई मौत से नाराज परिजन सीबीआई की मांग को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर धरने पर बैठे।
अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई 100 से अधिक मौतों के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त ऋषि शर्मा की पत्नी रेनू शर्मा को भी आरोपी बनाया था, और वर्तमान में वह जेल में थी, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते हाई कोर्ट से जमानत स्वीकृत हो गई थी, लेकिन 2 दिन पूर्व ही अचानक तबीयत फिर खराब होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से लाकर फिर जिला जेल में दाखिल कर दिया, रात्रि में फिर तबियत अचानक बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई परिजनों का आरोप है इस मामले में हालात संदिग्ध पाए जा रहे हैं, इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए क्योंकि जब तबीयत सही नहीं थी तो वापस जिला जेल में लाकर भर्ती करने की क्या आवश्यकता थी अब परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर धरने पर बैठ गए है।
12/04/2021 09:47 AM