Aligarh
विद्यार्थियों ने प्रदूषण निस्तारण के लिए बनाये इको ब्रिक्स:
अलीगढ। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि हरिगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शंकर विहार कॉलोनी क्वार्सी अलीगढ़ के छात्रों को पर्यावरण प्रदूषण के बारे में जानकारी दी गई तथा इस प्रदूषण को समाप्त करने के लिए उन्हें इको ब्रिक बनाने की प्रेरणा दी गई।
इससे प्रेरित होकर छात्रों ने काफी संख्या में इको ब्रिक बनाकर आज 3 दिसंबर 2021 को विद्यालय में जमा की।
इस दिशा में छात्रों का यह कदम सराहनीय है तथा विद्यालय के
डायरेक्टर महोदय तथा अध्यापक गण समय-समय पर छात्रों को पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। विद्यालय प्रशासन इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं।
इस अवसर पर अनिल अग्रवाल (महानगर संजोयक ) फौरन सिंह (डायरेक्ट सर्वोदय स्कूल ) ममता जी (अध्यापक ), जितेन्द्र जी, महेश जी आदि उपस्थित रहे।
12/03/2021 06:20 PM