Aligarh
होंगकाँग बैस्ड एयर कंडीशन कंपनी GREE का शोरूम अलीगढ़ में खुला: GREE और कम्पनीयो के मुकाबले 60 से 80% तक की बचत करती है, सपा नेता सलमान शाहिद ने फीता काटकर किया उद्घाटन।
अलीगढ़। अब अलीगढ़ के लोगों को भी मिल सकेंगे "GREE" ग्री कंपनी के एयर कंडीशनर पिछले कई सालों से एयर कंडीशनर बनाकर दूसरी कंपनियों को सप्लाई करने वाली कंपनी ने खोला शोरूम।
हांगकांग की एयर कंडीशनर बनाने वाली ग्री नाम की कंपनी ने अब अलीगढ़ में भी अपना शोरूम खोल दिया है, अलीगढ़ शहर के लोगों को उच्च क्वालिटी के एयर कंडीशनर अब कंपनी की तरफ से उपलब्ध कराए जाएंगे इससे पूर्व यह कंपनी अन्य एयर कंडीशनर बेचने वाली कंपनियों को बनाकर सप्लाई करते थे, अब कंपनी ने स्वयं मार्केटिंग करना शुरू कर दिया है जिसके चलते सेंटर प्वाइंट के निकट मैरिस रोड चौराहे पर अब्दुल्ला कॉलेज के पास शोरूम का उद्घाटन किया ।
शोरूम के संचालक उरूज अहमद ने बताया कि हमारी एयर कंडीशनर ग्री की क्वालिटी काफी अच्छी है जिसके चलते मार्केट में इसकी जबरदस्त मांग है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं भावी प्रत्याशी 75 कोल विधानसभा अलीगढ़ श्री सलमान शाहिद ने "ग्री इंडिया" के मैरिस रोड स्थित आउटलेट पर पहुंचकर बधाई दी और उन्होंने आउटलेट का शुभारंभ करते हैं व फीता काटते हुए कहा की आज यहां उरूज अहमद है इन्होंने यहां "ग्री कंपनी" का एक शोरूम खोला है और यह कंपनी जो है विंडो, स्प्लिट और टावर एसी बनाते हैं, ग्री कंपनी के एसी यहां चूंकि पिछले कई वर्षों से काम चल रहा था यहाँ फ्रेंचाइजी और सर्विस सेंटर नहीं था जिसकी शुरुआत की हैं, मेरी तरफ से इनको व इनकी टीम को बहुत-बहुत मुबारकबाद यह यहां हमारे महानगर मे महानगर वासियों की बहतर सेवा करें इन्हीं शुभकामनाओं के साथ उन्हें फिर से बधाई देता हूं क्योंकि यह एक बड़ी कंपनी है और इस कंपनी के एसी जो है इनकी सर्विस और क्वालिटी बहुत बेहतर है हमारे शहर के लिए यह चीज़ अभी थोड़ी नई है लेकिन क्योंकि क्वालिटी बहुत प्रीमियम है तो लोगों को ही चीज पसंद आएगी हमारी तरफ से इनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।
कंपनी के हेड ऑफ सैल्स नफीस अहमद सिद्दीकी ने कहा कि मैं इस कंपनी का हेड ऑफ सेल्स हूँ और हमारी इस कंपनी का कॉरपोरेट ऑफिस नोएडा में है और यह होंगकाँग बैस्ड की कंपनी है जिसका नाम है "ग्री इंडिया", ग्री जो है वह एक बहुत बड़ी कंपनी है, विश्व की बहुत बड़ी कंपनी है जो कि एयर कंडीशनर बनाती है और इंडिया में यह लगभग 4 सालों से है यह कंपनी अलीगढ़ में आज ही नेता जी आए हमारे बीच सलमान शाहिद साहब इन्होंने और हम लोगों ने मिलकर शोरूम का उद्घाटन किया है, यह एक कम्पनी है जो अभी तक कई कम्पनीयो को ए०सी बना कर देती थी, पर पिछले 3 सालों से यह इंडिया मे खुद अपने नाम से विंडो ए सी, कैसिट ए०सी, स्प्लिट एसी, टावर ए०सी, और अलग तरह के कमर्शियल ए०सी जो होते हैं वह यहाँ बेच रही है।
ग्री जो कम्पनी है वह सबसे अच्छा प्रोडक्ट है जिसमें इलेक्ट्रिसिटी सेविंग है क्योंकि लोग ए०सी खरीद तो लेते हैं लेकिन चलाने में घबराते हैं क्योंकि बिजली का बिल बहुत आता है तो यह ए०सी कंपनी है जो और कम्पनीयो के मुकाबले 60 se 80% तक की बचत करती है और दूसरी कंपनियों के बनिस्बत कम बिजली लेती है, और यह ऐसा ब्रांड है ऐसा प्रोडक्ट है जिसकी क्वालिटी बहुत सुपीरियर है, और यह खराब बिल्कुल नहीं होता है लेकिन अगर कोई भी अगर इस तरह की प्रॉब्लम आती है तो हमारे पास प्रोपर अलीगढ़ में भी हमने खोल लिया है आगरा में पहले से था और दिल्ली में भी सर्विस सेंटर है, तो यह प्रोडक्ट ऐसा है जो हर कम्पनी से बेहतर है।
इस अवसर पर नफीस अहमद सिद्दीकी हेड ऑफ सेल, विनोद शर्मा नेशनल सर्विस हेड, असगर अली फाइनेंस मैनेजर, नाजिम मलिक सेल्स मैनेजर आदि कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों सहित समाजसेवी फ़ैज़ान अहमद खान, चौधरी सुहैल मंसूर, शोऐब कबीर, अर्शद अहमद, आदि लोग उपस्थित रहे।
12/01/2021 06:08 PM


















