Aligarh
अलीगढ। हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज सोसायटी की बैठक मैनेजमेंट रूम में आहूत हुई ।इस बैठक में नवनियुक्त प्रबंधक बृजेश कंटक ने लगभग 10 वर्षों से लंबित चले आ रहे 690 सदस्यों को तत्काल प्रभाव से अनुमोदित कर उनकी सदस्यता को स्वीकृति प्रदान कर दी है । यह सभी सदस्य अब जन परिषद के सदस्य कहलाएंगे ।
हीरालाल बारे सैनी इंटर कॉलेज सोसाइटी के 690 सदस्यों की लंबित सदस्यता हुई अनुमोदित:
अलीगढ। हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज सोसायटी की बैठक मैनेजमेंट रूम में आहूत हुई ।इस बैठक में नवनियुक्त प्रबंधक बृजेश कंटक ने लगभग 10 वर्षों से लंबित चले आ रहे 690 सदस्यों को तत्काल प्रभाव से अनुमोदित कर उनकी सदस्यता को स्वीकृति प्रदान कर दी है । यह सभी सदस्य अब जन परिषद के सदस्य कहलाएंगे ।
हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज के सदस्य भुवनेश कुमार आधुनिक ने बताया कि सोसायटी अपने नव नियुक्त प्रबंधक बृजेश कंटक के साथ दुगना जोशो खरोश से काम कर रही है । फटाफट निर्णय लेने में माहिर प्रबंधक बृजेश कंटक , सोसायटी अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश के दिशा निर्देशन में विद्यालय के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं । मैनेजमेंट रूम में हुई बैठक में भुवनेश कुमार आधुनिक ने लंबित पड़े 690 सदस्यों की सदस्यता का विषय रखा । सभी पदाधिकारियों के सुझावों को ध्यान में रखा गया । जिन जिन सदस्यों का शुल्क जमा हो चुका है उन सभी सदस्यों की सदस्यता तत्काल प्रभाव से सर्वसम्मति से स्वीकृत कर दी गई है और जांच के पश्चात जिनके सदस्यता शुल्क के रूप में प्राप्त चैक बैंक से पास नही हुए थे उनको छोड़कर ये सभी सदस्य जन परिषद के सदस्य कहलाएंगे साथ ही आगामी चुनावों में वोट देने के अधिकारी होंगे । पुरानी सदस्यता सूची में संशोधन भी किया जाएगा , इसमें से दिवंगत सदस्यों का नाम हटाया जाएगा व पुराने शेष सदस्यों के पते व मोबाइल नंबर सही रूप से प्रविष्ट किये जायेंगे ।एचबी इंटर कॉलेज के प्रबंधक बृजेश कंटक ने कहा कि विद्यालय के बैडमिंटन हॉल का सौंदर्यीकरण हमारे पूर्व प्रबन्धक प्रातः स्मरणीय स्वर्गीय श्री अशोक अचार वालों के कार्यकाल में हो चुका है , लेकिन दरवाजों की मरम्मत का शेष कार्य रह गया था , वह शीघ्र ही पूर्ण कराया जाएगा । उनकी जगह पर स्टील के नए दरवाजे लगवाए जाएंगे । नवीन सदस्य भी शीघ्रातिशीघ्र बनाये जाएंगे ।
नवीन सदस्यता के लिये एक समिति बनाई जाएगी । विद्यालय के विकास के लिए सकारात्मक सोच वाले वार्ष्णेय बन्धुओं को सदस्य बनाया जाएगा ।हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज सोसायटी के अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश जी ने बताया कि विद्यालय में उच्च तकनीक पर आधारित एक कंप्यूटर लैब जिसमें प्रारंभ में 20 कंप्यूटर लगाए जाएंगे इसी वर्ष स्थापित की जाएगी । कंप्यूटर लैब के लिए 5 किलो वाट का सोलर पावर संयंत्र भी स्थापित कराया जाएगा ।
सोसायटी के उपाध्यक्ष रतन प्रकाश लिथो व सदस्य मुकेश वंशी सरकोंडा ने विद्यालय के अतिथि कक्ष व प्रबंधन कक्ष का सौंदर्यीकरण करने का सुझाव दिया , जिसे सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गई ।
सोसायटी कोषाध्यक्ष संजीव हेमू ख्यालीराम ने कहा कि विद्यालय की साफ सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारी को भी मंजूरी प्रदान कर दी गई है । व पुराने चतुर्थ कर्मचारियों के वेतन की बढ़ोतरी भी शीघ्र की जाएगी ।
इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश ने कहा कि कुछ सदस्य बाहरी तत्वों के साथ मिलकर संस्था को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं ऐसे सदस्यों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी । बैठक में लगातार गैर हाजिर रह रहे सदस्यों को निलंबित करने की कार्यवाही की जाएगी ।
सोसायटी की बैठक में अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश, उपाध्यक्ष रतन प्रकाश लिथो , प्रबंधक बृजेश कंटक , कोषाध्यक्ष संजीव हेमू ख्यालीराम , सदस्य भुवनेश कुमार आधुनिक , अलका साइंटिफिक , मुकेश बंसी सरकोंडा , सोसायटी क्लर्क शलभ सोलंकी , भानु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
11/29/2021 05:56 PM


















