Aligarh
अलीगढ़ में पहली बार आयोजित होगा ओजोन सिटी एमी फैशन वीक 2021:
अलीगढ। अलीगढ़ में पहली बार ओजोन सिटी एमी फैशन वीक 2021 का आयोजन 29 नवम्बर को ओजोन सिटी में आयोजित होगा। ओजोन सिटी एमी फैशन वीक 2021 में मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहल(वांटेड ,नई पड़ोसन,बिग बॉस ,खतरों के खिलाड़ी फेम) मौजूद होंगी।ओजोन सिटी एमी फैशन वीक 2021 कार्यक्रम में मुख्य आतिथि ओजोन सिटी के डायरेक्टर सागर मंगला मौजूद रहेंगे
जोन सिटी एमी फैशन वीक में दिल्ली ,मुंबई, जयपुर, उदयपुर से 40 से 50 फैशन डिजाइनर एव मॉडल्स कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। एमी फैशन वीक में पर्यावरण, तकनीकी,बेस्ट मैटेरियल थीम पर मॉडल्स अपना जलवा विखेरेंगे।आयोजको ने कहा कि एमी फैशन वीक 2021 सभी हितधारकों के लिए विकास के रास्ते खोल देगा. इस कार्यक्रम में डिजाइनरों के लिए एव मॉडल हंट के माध्यम से मॉडलिंग प्रतिभा को भी बढ़ावा मिलेगा.प्रतिभाशाली डिजाइनर भी फैशन के क्षेत्र में नवाचार, स्थिरता और अपनी रचनात्मकता के जरिए भी ध्यान आकर्षित करेंगे।
प्रेसवार्ता में अखिल सागर,स्वदेश सरकनिया,राज सक्सेना, इसीका मसीह,हिमांशु सैनी,दक्ष,सपना सिंह,जे एस सोढ़ी,मनन गांधी,लोकेश सिंघल लोग मौजूद रहे।
11/27/2021 09:09 PM