Aligarh
एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस तथा विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस तथा विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आरम्भ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया ।
प्रधानाचार्य डॉ नीलम शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। 26 नवंबर की ऐतिहासिक तारीख को सन 1949 में भारत की संविधान समिति की तरफ से भारत के संविधान को स्वीकार किया गया था। लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को प्रभावी रूप से लागू किया जा सका। एक भारतीय नागरिक होने के नाते आपको समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, संस्कृति एवं शिक्षा से संबंधित अधिकार मिले हुए है। यदि आप के किसी भी अधिकार का हनन होता है, तो आपको संवैधानिक उपचारों का भी अधिकार प्राप्त है।
इसके बाद सभी को संविधान में आस्था रखने की शपथ दिलाई साथ ही विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नुक्क्ड़ नाटक , कविता पाठ आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा मनमोह लिया।
कार्यक्रम में किश्वर सुल्ताना ,मेघा गुप्ता , कमल गौड़ , रीना पाठक, निर्मल उपाध्याय, प्रिन्सी वार्ष्णेय ,प्रतीक भारद्वाज, बंटी कुमार आदि उपस्थित रहे।
11/26/2021 05:32 PM