Aligarh
हिंदू इंटर कॉलेज अलीगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया संविधान दिवस:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/हिंदू इंटर कॉलेज अलीगढ़ में संविधान दिवस मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ दिनेश कुमार शर्मा ने संविधान निर्माता डॉ बी .आर. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक व कर्मचारियों ने भी माल्यार्पण पुष्पाचरण किया
इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें डॉ बी आर अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और बताया कि हमें किसी भी महापुरुषों को किसी जाति विशेष में बांधकर नहीं रखना चाहिए ,क्योंकि महापुरुष की कोई जाति नहीं होती है।
इस अवसर पर राम प्रताप सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है, जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार ,हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं वहीं इस में दिए गए मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं अतः हमें अपनी जिम्मेदारियों को पूरे मनोयोग से निभाना चाहिए तभी हम सभी के लिए यह दिवस मनाना सार्थक हो सकता है, और कहा कि हमें देश में एक ऐसा वातावरण तैयार करें कि जातिवादी व्यवस्था किसी भी स्तर पर ना हो। हमें समरसता के सिद्धांतों का पूरी तरह पालन करना चाहिए तभी हम अपने देश को विश्व के पटल पर शीर्ष स्थान पर रख सकते हैं।
कार्यक्रम के संयोजक राजेश कुमार ने संविधान की बारीकियों से छात्रों को अवगत कराया कि संविधान को पूरा करने में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन लगे तथा यह 26 नवंबर 1949 को पूरा हुआ था तथा 26 जनवरी 1950 को भारत गणराज्य का यह संविधान लागू हुआ, व अन्य जानकारी दी।
इस अवसर पर गोपाल शुक्ला, जसवीर सिंह ,नेत्रपाल ,रोहिताश कुमार ,सुशील शर्मा ,सुरेश कुमार, संजय कुमार शर्मा ,शिवम ,अर्जुन देव, श्रीनिवास शर्मा ,आदि लोग उपस्थित रहे।
11/26/2021 05:26 PM