Aligarh
उड़ान सोसाइटी ने किया दहेज़ प्रथा बुराई या सामाजिक प्रतिष्ठा विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन:
अलीगढ़। दहेज़ प्रतिषेध दिवस के अवसर पर उड़ान सोसाइटी ने विश्व भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों के बीच दहेज़ प्रथा बुराई या सामाजिक प्रतिष्ठा विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया।जहाँ कक्षा आठ व् नौ के बच्चों ने दहेज़ के पक्ष एवं विपक्ष में अपनी-अपनी बात तर्कपूर्ण तरीके से रखी | बच्चों ने दहेज़ की परिभाषा से लेकर उपहार स्वरुप नवदम्पति को बिना दवाब दिए जाने वालों सहयोग को उचित बताया | वही दूसरी और इसके विपक्ष में बच्चों ने दुल्हन को ही दहेज़ बताया।इससे पूर्व उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बच्चों को दहेज़ प्रतिषेध दिवस एवं संविधान दिवस के विषय में जानकारी प्रदान की।इसके उपरांत वरिष्ठ समाजसेविका रेनू मित्तल ने बच्चों में संस्कार, एवं बालिकाओं को दहेज़ जैसी कुप्रथा से बचने हेतु पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़े होने की प्रेरणा दी।स्कूल की संचालिका सुनीता सिंह ने बच्चों की हौसलाअफजाई की।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की अध्यापिका नीलू महेश्वरी एवं रिमझिम ने सहयोग प्रदान किया ।
11/26/2021 04:55 PM