Aligarh
निशुल्क रूप से मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल खिलाड़ियों के मेडिकल जांच की एक दिवसीय शिविर दिनांक 2 दिसंबर 2021 को:
अलीगढ़। खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग एवं कड़े खेल अभ्यास के समय खिलाड़ियों को सबसे अधिक चोट लगती है तथा शरीर पर फिजिकल ट्रेनिंग लोड एवं डाइट का सही संतुलन की जानकारी ना हो पाने के कारण व्यायाम रूपी अभ्यास से शारीरिक मेटाबॉलिज्म पर विपरीत प्रभाव की वजह से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है जिससे शरीर में विपरीत केमिकल बदलाव के कारण सुस्ती, नींद का ना आना, बदन में दर्द, मनोवैज्ञानिक दबाव, व्यवहार में बदलाव आदि जैसे प्रभाव दिखने लगते हैं तथा खिलाड़ी खेलने की चाह रखते हुए भी खेल नहीं पाता और जो खिलाड़ी इसमें जबरदस्ती करते है उन्हें इंजरी हो जाती है ,जिससे मजबूर होकर प्रारंभिक काल में ही युवाओं को खेल छोड़ना पड़ जाता है ।
उक्त ऐसी दर्जनों परेशानियों को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के सेवा हेतु सेवा भाव से निशुल्क रूप से मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल खिलाड़ियों के मेडिकल जांच की एक दिवसीय शिविर दिनांक 2 दिसंबर 2021 को प्रातः 11:00 बजे से शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में आयोजित करने जा रहा है । जिसमें जनपद के खिलाड़ी 94125 01464 कि व्हाट्सएप नंबर पर अपना रजिस्ट्रेशन करा कर पहले से समय प्राप्त कर सकते हैं ।
उक्त जानकारी शेखर सर्राफ मेमोरियल अस्पताल के निदेशक श्रीमती लाजेश कुमारी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर प्रेस के सामने कही, अस्पताल के निदेशक श्रीमती लाजेश ने आगे कहा कि खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिसकी सहायता से बहुत कम समय में हम देश का तिरंगा दुनिया में फ़हरा सकते हैं वर्तमान सरकार भी खेल एवं खिलाड़ियों के लिए दर्जनों योजनाएं चला रही हैं , देश के साधन एवं संपन्न लोगों को भी अपने देश के तिरंगे को बुलंद करने हेतु आगे आकर देश में खेलकूद का एक सुंदर माहौल बनाने में सहयोग करना चाहिए, जब देश के युवा प्रातः उठकर खेल के मैदान पर व्यायाम ,योग एवं विभिन्न प्रकार के खेल खेलेंगे तो वह जहां एक तरफ शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे वहीं दूसरी ओर प्रकृत रूप से प्रतिभावान खिलाड़ी स्वयं आगे आकर अपने खेल के शक्ति से देश का नाम ऊंचा करेंगे।
उन्होंने ने आगे कहा कि खेल एवं खिलाड़ियों से लगाव तो मेरा प्रयास है कि साधन संपन्न साथियों की सहायता से खेल के लिए कुछ ऐसा काम करूँ जिससे हमारा मंडल प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में खेल की दुनिया में एक अलग पहचान बना सके और यही कारण है कि मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मजहर उल कमर द्वारा खिलाड़ियों के हित में दिए गए मेडिकल शिविर के प्रस्ताव को मैं आगे बढ़ाते हुए भविष्य में अपने अस्पताल में स्पोर्ट्स इंजरी के विशेषज्ञ डॉक्टर, स्पोर्ट्स फिजियोथेरपिस्ट से मिलकर एक विशेष यूनिट का भी निर्माण किया जाए गा जिससे इंजर्ड खिलाड़ी को डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों की सहायता हेतु इधर-उधर भटकना न पड़े ।
प्रेस वार्ता में उपस्थित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंकुर अग्रवाल ने कहा कि छोटी-छोटी जानकारी के अभाव से खिलाड़ी अभ्यास के समय अपने आप को चोटिल कर लेते हैं इस एक दिवसीय शिविर में जहां खिलाड़ियों की मेडिकल जांच होगी वही उन्हें चोट से बचाव तथा खेल के समय चोटिल होने पर सावधानियां आदि के बारे में भी बताया जाएगा तथा खिलाड़ियों द्वारा ली जाने वाली संतुलित आहार का डाइट चार्ट भी उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा प्रेस वार्ता में मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय महेश्वरी ,सचिव मजहर उल कमर उपस्थित थे।
11/26/2021 11:45 AM


















