Aligarh
अल्पाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में हुआ ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन:
देहरादून। नंदा की चौकी स्थित अल्पाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के अवसर पर आज दिनांक 26/11/2021 को रक्त दान कैम्प का आयोजन हुआ जिस मै कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं अल्पाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ ने अपना रक्तदान किया, रक्तदान करने वालो को श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल की तरफ से प्रशंसा प्रमाणपत्र, लाइफ सवियर अवॉर्ड, फ्रूटी, बिस्किट एवं मिक्सक्चर दिया गया।
कॉलेज की मैनेजिंग डायरेक्टर भावना सैनी ने बताया कि रक्तदान एक नैतिक जिम्मेवारी है जिसे प्रत्येक व्यक्ति को निभाना चाहिए। कोविड के बाद वैसे भी अस्पतालों में रक्त की कमी बहुत बढ़ चुकी है इस ब्लड डोनेशन कैंप मै लोगो ने ओर यह के बच्चो ने बढ़ चड कर रक्त दान कर के मानवता की मिसाल कायम की है, एक रक्तदान यूनिट तीन व्यक्ति की जान बचा सकती है और किसी को नया जीवन दे सकती है।
11/26/2021 11:12 AM