Aligarh
"स्वास्थ्य के लिए जिम संगठनों की भूमिका" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन महारानी अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई संपन्न:
- महारानी अहिल्याबाई होलकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपने चहेते टीवी कलाकार को देख जनपद के जिम संचालकों एवं प्रशिक्षकों ने अतिथि कलाकारों के सम्मान में उन्हें कंधे पर बिठाकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए ।
- अतिथियों को दिया अनोखा सम्मान
- दर्जनों की संख्या में उपस्थित युवाओं में उल्लास
अलीगढ़। मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल के निर्देशन में आयोजित "स्वास्थ्य के लिए जिम संगठनों की भूमिका" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन महारानी अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ । संगोष्ठी का उद्घाटन लोकप्रिय टीवी कलाकार अनूप उपाध्याय , भाभी जी घर पर है के सीरियल के राइटर मनोज संतोषी, टीवी कलाकार सौरभ कौशिक एवं मंडलीय ओलंपिक अलीगढ़ मंडल के अध्यक्ष सुमित सर्राफ के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय महेश्वरी उपस्थित रहे । प्रमुख वक्ता के रूप में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी विजय सिंह अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के खिलाड़ी प्रेम एवं खेलों के विकास में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ रहने हेतु व्यायाम एवं योग के साथ-साथ खेलों में जुनून पैदा करने में जिमों का बहुत बड़ा योगदान है । मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए मशहूर टीवी अभिनेता एवं कलाकार अनूप उपाध्याय ने कहा कि स्टेडियम के इस कार्यक्रम में आकर मुझे अपने शुरुवाती संघर्ष के दिन याद आ गए, जब मैं बी पी एड की डिग्री हासिल कर एक स्कूल में व्यायाम शिक्षक की नौकरी करता था । उन्होंने जिम के संचालकों एवं प्रशिक्षकों को सच्चा देशभक्त कहते हुए कहा कि शक्तिशाली देश वही कहलाता है जिस देश का युवा निरोगी हो तथा स्वस्थ हो ,समाज को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने में जिम संचालकों एवं प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है । संगोष्ठी में टीवी कलाकार मनोज संतोषी ने यहां उपस्थित युवा बॉडी बिल्डरों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप के बलिष्ठ एवं सुंदर मांसपेशियों का एक्टिंग में बहुत काम है, मेरा प्रयास रहेगा कि अलीगढ़ के सुंदर एवं बलिष्ठ युवा को एक्टिंग में भी मौका मिले । मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सर्राफ, उपाध्यक्ष संजय महेश्वरी ,सचिव मजहर उल कमर एवं प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी विजय सिंह ने संयुक्त रुप से बांके बिहारी जी की स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक मूर्ति देखकर मुख्य अतिथि अनूप उपाध्याय एवं मनोज संतोषी को सम्मानित किया ।
अतिथियों के सम्मान का एक नया अंदाज़ दिखाते हुए उनके सम्मान में जनपद के दर्जनों बॉडी बिल्डरों ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्टेडियम के गेट से अपने कंधे पर बिठाकर कार्यक्रम स्थल तक लाए तथा उनके सत्कार एवं सम्मान में विदाई के समय जिम संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने उनकी गाड़ी को धक्का देकर सम्मान स्वरूप विदा किया । कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश जिम संगठन के अध्यक्ष मुजाहिद असलम ने किया ।
जनपद में सक्रिय जिम संचालकों एवं प्रशिक्षकों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया , सम्मानित होने वाले लोगों में अवेंजर्स जिम के कपिल सेंगर , रॉयल जिम से रोहित राणा, ओलंपिया जिम से अजहरुद्दीन ,फ़ैज़ जिम से गुलजार खान, एक्स जिम से मोहम्मद इमरान, सैफी जिम से मोहम्मद नदीम, मसल्स पावर से बबलू खान, प्रिंस जिम से मोहम्मद फुरकान ,ए के एस. जिम से बबलू, रेस्टिव जिम से राजू ठाकुर, आर्यन फिटनेस क्लब से बहादुर सिंह, न्यू एज से विक्की गांधी, फैजान, एक्स फैक्टर फिटने से कपिल सिंह, नासिर अली, मोहम्मद आरिफ, इंडियन जिम से विष्णु ठाकुर, द फोर्स जिम से राजा, ऑर्गेनिक जिम से सोनू शर्मा , फोर जिम से सुशांत सक्सेना, वन लाइफ जिम से मेराज आलम ,अर्पित ठाकुर, मोहम्मद शानू, रवि आदि लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से सम्मानित राहुल कुमार भाटी, हीरा सिंह बघेल, सुरेश चंद बघेल ,भगत सिंह बाबा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ।
टी वी कलाकारों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट करते सुमित सर्राफ , संजय महेशरी , मज़हर उल कमर , प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी , मुजाहिद असलम । अंत में राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम का समापन हुआ ।
11/22/2021 05:15 AM


















