Aligarh
22 नवंबर को किसान करेंगे लखनऊ में किसान महापंचायत : अलीगढ़
किसान आंदोलन के समर्थन में किसान यूनियन व अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के कार्यकर्ता व क्षेत्रीय किसान अलीगढ़ गोंडा रोड पींजरी पैंठ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने कहा हमारे किसान आज लखनऊ के लिए होंगे रवाना कल 22 नवंबर को करेंगे लखनऊ में किसान महापंचायत
समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा मोदी जी ने किसान विरोधी बिल वापस लेने का वायदा किया है हम उनके वादे का स्वागत करते हैं लेकिन जब तक एमएसपी की कानूनी गारंटी व संसद सत्र में लिखित तीन काले कृषि कानूनो के वापस होने तक किसान आंदोलन जारी रहेगा।
क्योंकि मोदी सरकार ने झूठे वादे कर कर के अपना विश्वास खत्म कर लिया है आज देश के किसानों को इनकी बात पर विश्वास नहीं है धरना स्थल पर संजय कुमार डब्बू सिंह सुरेश चंद आनंद कोरी कारे सिह अनुज गौतम रूपकिशोर रोनी सिंह पन्नालाल सिसोदिया वीरपाल सिंह योगेंद्र नौहवार राकेश कश्यप रेहान खान बशीर खान पवन चौधरी राकेश तोमर फिरोज खान मोनू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट:विनोद कुमार
11/22/2021 01:17 AM