Aligarh
कृषि कानून वापसी के फैसले के बाद हिंदू महासभा ने PM मोदी की तस्वीर कार्यालय से हटाई: किसानों में खुशी की लहर, जमकर आतिशबाजी।
अलीगढ़। आतिफ खान। एक तरफ देशभर में तीनों कृषि कानूनों के वापसी के ऐलान पर खुशी मनाई जा रही है. वहीं, जिले के हिन्दू महासभा कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर को अपने कार्यालय से हटा दिया है. हिंदू महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कहा कि ऐसे राष्ट्र नेता की फोटो कार्यालय में नहीं लगाएंगे, जो अपनी बातों से पलट जाएं. आज कृषि कानून कानून को वापस लिया है. कल सीएए, एनआरसी व धाना 370 कानून भी वापस ले सकते है।
अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोर प्रशंसक थी और उनके किए गए कार्यों की कायल थी. लेकिन कृषि कानून को वापस लेना केवल राजनीति की गद्दी और चाहत में सिद्धांतों से समझौता करना है. उन्होंने कहा कि मुझे यह उम्मीद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं थी. उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक व प्रशासनिक कारणों से दबाव में हो. लेकिन राजा वही है जो सिद्धांतों से समझौता न करें.उन्होंने कहा कि अगर आज उन्होंने सत्ता में बने रहने के लिए समझौता कर लिया है तो इसका संदेश बहुत गलत जा रहा है. इससे काफिरों के हौसले बुलंद होंगे और आने वाले समय में धारा 370, सीएए- एनआरसी कानून को वापस ले सकते हैं. पूजा शकुन पांडे ने कहा कि इसी के चलते हमारे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को हटा दिया है. इस तरह की उम्मीद प्रधानमंत्री मोदी से नहीं थी।
11/19/2021 11:38 AM