Aligarh
अलीगढ़ डिप्रेशन में कनपटी पर तमंचा सटा गोली मार वकील ने किया सुसाइड: बंद मकान के कमरे में पड़ी थी लाश, छोड़ा सुसाइड नोट ।
अलीगढ़। महानगर के थाना क्वार्सी क्षेत्र में एक सीनियर एडवोकेट ने आर्थिक तंगी डिप्रेशन और लंबी बीमारी के चलते बंद घर के अंदर तमंचे से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर आत्महत्या कर ली गई। पत्नी स्कूल से लौटकर जब घर पहुंची तो कमरे के अंदर गोली लगा पति का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। मौत से पहले सीनियर एडवोकेट के द्वारा घटनास्थल पर सुसाइड नोट भी छोड़ा गया। जिस सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस कर्मियों द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तो वहीं पुलिस ने मौके से मिले सुसाइड नोट हो कब्जे में ले लिया है। तो वहीं पुलिस ने एडवोकेट के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अलीगढ़ बार एसोसिएशन के सदस्य ने लंबी बीमारी और डिप्रेशन के चलते गुरुवार की दोपहर 30 साल से वकालत कर रहे सीनियर एडवोकेट ने अपनी मौत को जिम्मेदार ठहराते हुए सुसाइड नोट छोड़कर कनपटी पर तमंचा सटा गोली मारकर खुदकुशी कर ली गई हैं। 2:00 बजे के करीब पत्नी जब स्कूल से घर पहुंचे तो कमरे के अंदर एडवोकेट की लाश पड़ी हुई थी। पति की लाश देखते ही पत्नी की चीख निकल गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां एडवोकेट के द्वारा दिनदहाड़े घर में गोली मारकर की गई खुदकुशी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। तो वही एडवोकेट के द्वारा की गई खुदकुशी की सूचना थाना क्वार्सी पुलिस को दी गई। वकील द्वारा तमंचे से गोली मारकर की गई आत्महत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थाना प्रभारी सहित नगर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों और मौके पर पहुंची फॉरेसिक टीम द्वारा घटनास्थल पर बारीकी से जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। तो वही पुलिस वकील द्वारा किए गए आत्महत्या के बाद हर पहलुओं की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। अलीगढ़ बार एसोसिएशन के सदस्य के द्वारा सुसाइड करने की सूचना पर वकीलों का हुजूम भी घटनास्थल उमड़ पड़ा।
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ जिले के थाना क्वार्सी क्षेत्र में एडवोकेट में आत्महत्या करने से पहले आशीष कौशल के द्वारा मौके पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा गया है। जिस सुसाइड नोट में उनके द्वारा लिखा गया है कि में अपनी मर्जी से इस आत्महत्या को कर रहा हूं, मेरी मौत के बाद मेरी पत्नी, बहन और भाइयों सहित परिवार के किसी सदस्य को परेशान न किया जाए। जबकि अपनी मौत को लंबी बीमारी डिप्रेशन और परेशानियों को कारण जिम्मेदार ठहराते हुए आत्महत्या कर रहा हूं।
घटनास्थल पर पहुंचे एडवोकेट कैलाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहां की अलीगढ़ बार एसोसिएशन के सदस्य आशीष कौशल के द्वारा गुरुवार को लंबी बीमारी के चलते डिप्रेशन में आकर कनपटी पर अवैध तमंचे से घर के कमरे के अंदर गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई। जबकि मृतक आशीष कौशल की पत्नी स्कूल से दोपहर लौटकर करीब 2:00 बजे जब दरवाजा खोल कर घर पर पहुंची थी। जिसके बाद पत्नी ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो आशीष कौशल की डेड बॉडी गोली लगने के चलते बिस्तर पर पड़ी हुई थी। गोली मारकर आत्महत्या करने के पीछे लंबी बीमारी डिप्रेशन ही माना जा रहा है। जबकि करीब 6 महीने पहले ही बड़े भाई और मां की मौत हुई थी जिसके चलते भी आशीष कौशल डिप्रेशन में चले गए थे। देसी अवैध तमंचा से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की गई है तो वही आत्महत्या करने से पहले आशीष कौशल के द्वारा मौके पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा गया है। जिस सुसाइड नोट में उनके द्वारा लिखा गया है कि में अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं, मेरी मौत के बाद मेरी पत्नी, बहन और भाइयों सहित परिवार के किसी सदस्य को परेशान न किया जाए। अपनी मौत को लंबी बीमारी डिप्रेशन और परेशानियों को कारण जिम्मेदार ठहराते हुए आत्महत्या कर रहा हूं।
11/18/2021 12:49 PM


















